JAI vs TAM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 99, पीकेएल 10
JAI vs TAM के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
नौवां लेग अब अपने आखिरी पड़ाव पर खडा है, प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) के पटना लेग में आखिरी दिन का दूसरा मैच गत चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएगा। इस सीजन में जयपुर की टीम ने एक बड़ा कारनामा अपने नाम किया है। पीकेएल सीजन 10 में शानदार फॉर्म से गुजर रही जयपुर पिंक पैंथर्स ने उनके द्वारा खेले गए पिछले 12 मैचों में से एक में भी हार का स्वाद नहीं चखा है, जोकि खुद में नायाब रिकॉर्ड है। तो वहीं दूसरी तरफ तमिल थलाइवाज की गाड़ी भी ट्रैक पर लौट आई है।
तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप जयपुर पिंक पैंथर्स और तमिल थलाइवाज के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – जयपुर पिंक पैंथर्स vs तमिल थलाइवाज
तारीख – 31 Jan 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे
स्थान – पटना
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
JAI vs TAM पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 99वां मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स और तमिल थलाइवाज के बीच पटना में मौजूद पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में 31 जनवरी को रात 9 बजे खेला जाएगा।
गत चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स ने इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में जयपुर ने कुल 16 मैच खेले हैं जिसमें से उनको 11 में जीत हासिल हुई है वहीं मात्र 2 ही मैच में उनको हार का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ खेले गए मैच में जयपुर की टीम ने 28-28 के स्कोर से इस सीजन में उनका तीसरा टाई मैच खेलना पड़ा था।
सीजन 9 में अंकुश और अर्जुन देशवाल ने मेट के ऊपर बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसके दम पर टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस बार भी दोनों ही खिलाड़ी काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे है और इसके चलते ही टीम अंक तालिका में नंबर 2 पर काबिज है।
तमिल थलाइवाज के लिए सीजन 10 की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी परंतु अंत आते-आते टीम ने जीत की लय पकड़ ली है। तमिल की टीम ने इस सीजन में अभी तक कुल 16 मैच खेले हैं जिसमें से उनको 7 में जीत हासिल हुई है वहीं 9 मैचों में उनको हार नसीब हुई है। यू मुंबा के खिलाफ हुए पिछले मैच में टीम को 50-34 से जीत हासिल हुई थी। इस समय टीम के रेडर्स नरेंद्र और अजिंक्य पवार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टीम को उनके पिछले चार मैचों में जीत हासिल हुई है और अब तमिल के खिलाडी जयपुर के रथ को रोकने का पूरा प्रयास करेंगे।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
JAI:
साहुल कुमार, रेजा मीरबाघेरी, अंकुश जूनियर, सुनील कुमार (C), अभिषेक केएस, अर्जुन देशवाल, भवानी राजपूत
TAM:
अजिंक्य पवार, एम. अभिषेक, नरेंद्र, साहिल सिंह, सागर (C), मोहित, हिमांशु
JAI vs TAM PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- सागर, अंकुश, रेजा, अभिषेक, हिमांशु
कप्तान- नरेंद्र
उपकप्तान- अर्जुन
JAI vs TAM PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- सागर, साहिल, हिमांशु, नरेंद्र, भवानी
कप्तान- अर्जुन
उपकप्तान- अंकुश
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
