Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: पटना पाइरेट्स vs यूपी योद्धा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :January 18, 2024 at 5:08 PM (GMT+5:30)
Modified at :January 18, 2024 at 5:09 PM (GMT+5:30)
PKL 10: पटना पाइरेट्स vs यूपी योद्धा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

दोनों टीमों के बीच इस सीजन दूसरी बार मुकाबला खेला जाएगा।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 79वां मैच 19 जनवरी को पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा के बीच खेला जाएगा। पटना पाइरेट्स ने अभी तक कुल मिलाकर 13 मैच खेले हैं और जिसमें से पांच मैचों में उन्हें जीत मिली है और सात मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच उनका टाई रहा है। पिछले मैच में तमिल थलाइवाज के खिलाफ टीम को बुरी तरह से शिकस्त से झेलनी पड़ी थी और इसी वजह से उनका कॉन्फिडेंस काफी गिर गया होगा।

वहीं दूसरी तरफ यूपी योद्धा की अगर बात करें तो तो उनका परफॉर्मेंस काफी खराब रहा है। टीम ने अभी तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ तीन मैच में उन्हें जीत मिली है और 9 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच उनका टाई रहा है। टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 10: पटना पाइरेट्स का स्क्वाड

पटना पाइरेट्स की टीम इस मैच में बड़ी हार के साथ आ रही है। पिछले मैच में टीम के ना तो रेडर्स उतना बेहतर कर पाए थे और ना ही डिफेंस उतना अच्छा खेल दिखा पाया था। कोई भी रेडर सुपर-10 नहीं लगा पाया था और सुधाकर ने सबसे ज्यादा आठ प्वॉइंट हासिल किए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम ने कितना खराब खेल दिखाया था। पटना की टीम इस सीजन लगातार बेहतर नहीं कर पाई है। किसी-किसी मैच में तो वो शानदार तरीके से जीते हैं लेकिन कई मैचों में उन्हें एकतरफा हार मिली है और इसी वजह से इस वक्त वो निचले पायदान की टीमों में बने हुए हैं।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

सचिन, नीरज कुमार, मनीष, एम सुधाकर, मंजीत, कृष्णन और अंकित।

PKL 10: यूपी योद्धा का स्क्वाड

यूपी योद्धा की टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है और ये उनके लिए चिंता का विषय है। अब अगर टीम को प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो फिर बचे हुए हर एक मैच को काफी अच्छे अंतर से जीतना होगा। ऐसे में टीम के लिए मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। परदीप नरवाल किसी मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो किसी मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहते हैं। पिछले मैच में परदीप नरवाल ने 16 प्वॉइंट लिए थे तो बाकी रेडर्स फ्लॉप रहे थे। वहीं टीम का डिफेंस भी एकजुट होकर नहीं खेल पा रहा है। इसी वजह से टीम की दिक्कतें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।

यूपी योद्धा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

परदीप नरवाल, आशु सिंह, हरेंद्र कुमार, गगन गौड़ा, विजय मलिक, नितेश कुमार और सुमित।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

यूपी की टीम चाहेगी कि रेडिंग में कप्तान परदीप नरवाल ज्यादा से ज्यादा प्वॉइंट लाएं। वहीं डिफेंस में सुमित और नितेश की जोड़ी पर काफी ज्यादा दारोमदार रहेगा। टीम को अगर जीत हासिल करनी है तो फिर इन खिलाड़ियों का चलना काफी जरूरी होगा। वहीं पटना पाइरेट्स की निगाहें सचिन और अंकित के अलावा एम सुधाकर के ऊपर भी होंगी। सुधाकर ने पिछले मैच में काफी अच्छा खेल दिखाया था।

सफलता का मंत्र

पटना पाइरेट्स की जीत के लिए जरूरी है कि उनका डिफेंस इस मैच में परदीप नरवाल के ऊपर ज्यादा से ज्यादा अटैक करे। यूपी के लिए परदीप के अलावा बाकी रेडर्स वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और इसी वजह से अगर उनको बाहर किया जाता है तो फिर पटना की टीम काफी बेहतर पोजिशन में आ जाएगी। वहीं यूपी योद्धा की जीत के लिए जरूरी है कि रेडिंग में परदीप नरवाल का साथ सभी खिलाड़ी दें। सिर्फ परदीप नरवाल अकेले दम पर मैच नहीं जिता सकते हैं।

PAT vs UP के बीच हेड टू हेड आंकड़े

यूपी योद्धा ने अभी तक एक बार भी पीकेएल का टाइटल नहीं जीता है और पटना पाइरेट्स ने तीन बार ट्रॉफी जीती है। हेड टू हेड मुकाबलों में भी पटना पाइरेट्स का पलड़ा यूपी योद्धा के खिलाफ भारी रहा है। दोनों ही टीमों ने अभी तक कुल मिलाकर 14 मैच आपस में खेले हैं, इनमें से सिर्फ 5 मैच में यूपी योद्धा को जीत मिली है और 8 मुकाबले पटना पाइरेट्स की टीम ने जीते हैं। वहीं एक मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा है। इस पीकेएल सीजन भी एक मैच में पटना की टीम यूपी को हर चुकी है।

मैच– 14

पटना पाइरेट्स ने जीता – 8

यूपी योद्धा ने जीता – 5

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 48–47

न्यूनतम स्कोर – 27-20

क्या आप जानते हैं?

यूपी योद्धा पीकेएल की एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अपने डेब्यू के बाद से ही हर एक सीजन प्लेऑफ में जगह बनाई है। वहीं पटना की टीम तीन बार चैंपियन बन चुकी है और ऐसा करने वाली वो पहली टीम हैं।

पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.