पवन सहरावत और रितु नेगी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, कबड्डी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित
राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में दोनों कबड्डी स्टार्स को मिला बड़ा सम्मान।
प्रो कबड्डी लीग (PKL) में हाई फ्लायर पवन सहरावत की टीम भले ही उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है लेकिन पवन सेहरावत के लिए व्यक्तिगत तौर पर काफी अच्छी खबर सामने आई है। पवन सहरावत को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पवन सहरावत और भारतीय महिला कबड्डी टीम की दिग्गज रितु नेगी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
वहीं कोच ई भास्करन को लाइफ टाइम कैटेगरी में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2023 के दौरान पवन सेहरावत और रितु नेगी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए सेलेक्ट किया गया था।
पवन सहरावत की अगर बात करें तो वो पीकेएल इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 114 मैचों में अभी तक 1073 रेड प्वॉइंट हासिल किए हैं। यही वजह है कि पिछले दो सीजन से उनके लिए सबसे महंगी बोली लग रही है। वो बीते सीजन भी सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे और इस बार भी पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए थे। पवन सहरावत को PKL 10 के ऑक्शन के दौरान तेलुगु टाइटंस ने 2 करोड़, 60 लाख, 50 हजार की कीमत पर खरीदा था।
पवन सहरावत की कप्तानी में भारत ने जीता था गोल्ड मेडल
पवन सहरावत ने ना केवल पीकेएल बल्कि इंटरनेशनल कबड्डी में भी खुद को साबित किया है। उनकी कप्तानी में ही हाल ही में चीन में हुए एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। एशियन गेम्स के दौरान पवन सहरावत ने जबरदस्त कप्तानी की थी और रेडिंग में उनका परफॉर्मेंस भी काफी अच्छा रहा था। यही वजह है कि उनको इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
वहीं रितु नेगी की अगर बात करें तो उन्होंने अपनी कप्तानी में चीन में हुए एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम को गोल्ड मेडल जिताया था। रितु नेगी पीकेएल स्टार रोहित गूलिया की पत्नी हैं और एक डिफेंडर के तौर पर खेलती हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.
