Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: बंगाल वारियर्स vs बेंगलुरु बुल्स के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :January 15, 2024 at 7:45 AM
Modified at :January 15, 2024 at 7:45 AM
PKL 10: बंगाल वारियर्स vs बेंगलुरु बुल्स के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

ये पीकेएल का सबसे ऐतिहासिक मैच है।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) में सोमवार 15 जनवरी को बंगाल वारियर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला अपने आप में काफी ऐतिहासिक है। इसकी वजह ये है कि ये पीकेएल इतिहास का 1000वां मैच होगा। इसी वजह से ये मैच काफी स्पेशल बन जाता है। बंगाल वारियर्स की अगर बात करें तो उनका प्रदर्शन अभी तक मिला-जुला रहा है। उन्होंने 12 में से सिर्फ पांच ही मैच जीते हैं और पांच मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और दो मैच टाई रहा है। अच्छी बात ये है कि वो अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रहे हैं। वो चाहेंगे कि इस विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखा जाए।

वहीं बेंगलुरू बुल्स ने अभी तक उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने 12 में से सिर्फ 5 ही मैच जीते हैं और 7 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि पिछले मैच में उन्हें जीत मिली थी और वो भी लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेंगे। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

मैच डिटेल्स

मैच: बंगाल वारियर्स vs बेंगलुरु बुल्स

तारीख: 15 जनवरी 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे

स्थान: जयपुर

BEN vs BLR के बीच हेड टू हेड आंकड़े

मैच -21

बंगाल वारियर्स ने जीता – 12

बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 9

टाई – 0

हाईएस्ट स्कोर – 44-46

न्यूनतम स्कोर – 22-22

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.