PKL 10: बंगाल वॉरियर्स vs हरियाणा स्टीलर्स के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें
इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है।
पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में रविवार सात जनवरी को बंगाल वॉरियर्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। बंगाल वॉरियर्स ने अपने सीजन की शुरुआत तो अच्छी तरह से की थी लेकिन अब वो उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। टीम ने अभी तक 9 में से सिर्फ तीन मुकाबले जीते हैं और चार मैच हारे हैं और उनके दो मैच टाई रहे हैं। प्वॉइंट्स टेबल में टीम की स्थिति अच्छी नहीं है।
वहीं दूसरी तरफ हरियाणा स्टीलर्स की कहानी भी कुछ इसी तरह की है। उन्होंने भी अभी तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से पांच मैच में उन्हें जीत मिली है और चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
मैच डिटेल्स
मैच – बंगाल वॉरियर्स vs हरियाणा स्टीलर्स
तारीख – 7 Jan 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे
स्थान – मुंबई
BEN vs HAR हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 8
बंगाल वॉरियर्स ने जीता – 1
हरियाणा स्टीलर्स ने जीता – 7
टाई – 0
हाईएस्ट स्कोर – 48-46
न्यूनतम स्कोर – 26-32
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Assistant Content Manager for Cricket and Kabaddi at Khel Now since 2023. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he combines his passion for sports with experience in writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan and Virat Kohli admirer, Subhajit proudly supports RCB.
