Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: बेंगलुरू बुल्स vs यू मुम्बा के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :February 4, 2024 at 7:45 AM (GMT+5:30)
Modified at :February 4, 2024 at 7:45 AM (GMT+5:30)
PKL 10: बेंगलुरू बुल्स vs यू मुम्बा के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए जद्दोजहद कर रही हैं।

पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में रविवार, 4 फरवरी को पहला मैच बेंगलुरू बुल्स और यू मुम्बा के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरू बुल्स की अगर बात करें तो उन्होंने अभी तक 17 में से सिर्फ 6 ही मैच जीते हैं और 9 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मैच उनका टाई रहा है। टीम के लिए दिक्कत ये है कि उन्होंने पिछले पांच में से सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है लेकिन उनके दो मैच टाई भी रहे हैं। अगर टीम को प्लेऑफ में जाना है तो फिर बचे हुए मुकाबले जीतने होंगे।

वहीं यू मुम्बा की अगर बात करें तो टीम ने अभी तक 17 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से छह मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है और 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मैच उनका टाई रहा है। टीम के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

मैच डिटेल्स

मैच – बेंगलुरू बुल्स vs यू मुम्बा

तारीख – 4 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे

स्थान – दिल्ली

BLR vs MUM के बीच हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 19

बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 5

यू मुम्बा ने जीता – 14

टाई – 0

हाईएस्ट स्कोर – 42-46

न्यूनतम स्कोर – 18-24

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.