Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: जयपुर पिंक पैंथर्स vs बंगाल वारियर्स के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :January 22, 2024 at 7:45 AM
Modified at :January 22, 2024 at 7:45 AM
PKL 10: जयपुर पिंक पैंथर्स vs बंगाल वारियर्स के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला टाई रहा था।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 84वां मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और बंगाल वारियर्स के बीच खेला जाएगा। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम काफी जबरदस्त लय में है और वो वास्तव में डिफेंडिंग चैंपियन की तरह ही खेल रहे हैं। पैंथर्स ने अभी तक 14 में से 9 मुकाबले जीते हैं और दो मैचों में उन्हें हार मिली है। वहीं दो मुकाबला उनका टाई रहा है। टीम प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है और इससे पता चलता है कि वो कितने जबरदस्त लय में हैं।

वहीं दूसरी तरफ बंगाल वारियर्स की अगर बात करें तो उनका प्रदर्शन अभी तक मिला-जुला रहा है। उन्होंने 13 में से छह मैच जीते हैं और पांच मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और दो मैच टाई रहा है। वो चाहेंगे कि अपने विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखा जाए। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

मैच डिटेल्स

मैच – जयपुर पिंक पैंथर्स vs बंगाल वारियर्स

तारीख – 22 Jan 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे

स्थान – हैदराबाद

JAI vs BEN के बीच हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 17

जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता – 6

बंगाल वारियर्स ने जीता – 10

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 57-41

न्यूनतम स्कोर – 18-23

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.