Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: जयपुर पिंक पैंथर्स vs यू मुम्बा के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :January 15, 2024 at 8:15 AM
Modified at :January 15, 2024 at 8:15 AM
PKL 10: जयपुर पिंक पैंथर्स vs यू मुम्बा के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

ये दोनों ही टीमें इस सीजन दूसरी बार एक दूसरे के आमने-सामने होंगी।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 74वां मैच 15 जनवरी को जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुम्बा के बीच खेला जाएगा। जयपुर का अपने होम लेग में ये तीसरा मुकाबला होगा और उनका परफॉर्मेंस इस सीजन अभी तक काफी अच्छा रहा है। सबसे अहम चीज ये है कि जयपुर ने अपने पिछले मैच में टेबल टॉपर पुनेरी पलटन को हराकर उनका विजय रथ रोक दिया था और इसी वजह से उनके हौसले काफी बुलंद होंगे।

वहीं दूसरी तरफ यू मुम्बा की अगर बात करें तो उन्होंने भी इस सीजन अभी तक काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 11 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान छह मैच जीते हैं और चार मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मुकाबला उनका टाई रहा है। अपने होम ग्राउंड में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ उन्होंने टाई खेला था। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

मैच डिटेल्स

मैच – जयपुर पिंक पैंथर्स vs यू मुम्बा

तारीख – 15 Jan 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे

स्थान – जयपुर

JAI vs MUM के बीच हेड टू हेड आंकड़े

मैच– 22

जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता – 10

यू मुम्बा ने जीता – 10

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 44-48

न्यूनतम स्कोर – 21-18

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.