Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: जानिए कब होगी चोटिल नवीन कुमार की वापसी, दबंग दिल्ली के कोच ने दिया बड़ा अपडेट

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :January 4, 2024 at 1:16 PM
Modified at :January 4, 2024 at 1:17 PM
PKL 10: जानिए कब होगी चोटिल नवीन कुमार की वापसी, दबंग दिल्ली के कोच ने दिया बड़ा अपडेट

नवीन कुमार की गैरमौजूदगी में दिल्ली ने गुजरात जायंट्स को हराकर पाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

2 जनवरी को PKL 10 में एक ही मैच हुआ, जिसमें दबंग दिल्ली का सामना गुजरात जायंट्स से हुआ। पहले हाफ तक दोनों टीम लगभग बराबरी पर थीं, लेकिन दूसरे हाफ के आखिरी 10 मिनट में दिल्ली के खिलाड़ियों ने पूरी तरह हावी होकर 35-28 से मैच जीता है। गुजरात के रेडर्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और अंत में डिफेंस से हुई गलतियां भी टीम को भारी पड़ीं। वहीं आशु मलिक को मंजीत से पूरा सपोर्ट मिला और टीम के डिफेंडर्स ने भी काफी अच्छा करके दिखाया है।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दबंग दिल्ली के कोच रामबीर सिंह खोखर ने नवीन कुमार की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया। दूसरी ओर फजल अत्राचली दूसरे हाफ में डिफेंस से हुई गलतियों को टीम की हार का कारण बताया है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

नवीन की वापसी से टीम कॉम्बिनेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा – रामबीर सिंह खोखर

दबंग दिल्ली के कोच रामबीर सिंह खोखर ने कहा, “नवीन अब पूरी तरह फिट हैं और पूरी उम्मीद है कि वो अगले मैच में वापस आने वाले हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम अच्छा कर रही है, लेकिन इसका टीम कॉम्बिनेशन पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि पहले भी टीम अच्छा कर रही थी।”

हमारे डिफेंडर्स को उन्हें ब्लॉक करना चाहिए था – फजल अत्राचली

गुजरात जायंट्स के कप्तान फजल अत्राचली ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे कवर और कॉर्नर डिफेंडर्स को उन्हें ब्लॉक करना चाहिए था। दबंग दिल्ली के रेडर्स ने काफी टच पॉइंट्स लिए और मुझे लगता है कि उनकी किस्मत बहुत अच्छी रही।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

अपनी रणनीति को लेकर फजल अत्राचली का बड़ा बयान

फजल अत्राचली ने कहा, “प्रत्येक मैच की परिस्थितियां अलग होती हैं। हम मैच की शुरुआत में सब्र से काम ले रहे थे क्योंकि दिल्ली के पास 3 राइट साइड से रेड करने वाले खिलाड़ी थे। दूसरे हाफ में हमारे डिफेंस में गलतियां हुई, इसलिए मैंने आक्रामक रणनीति अपनाई क्योंकि मुझे लगा था कि कंट्रोल करने पर रेडर मुझे ही टच करने की कोशिश करेगा।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.