Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: करारी हार के बाद हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह का प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूटा गुस्सा

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :January 4, 2024 at 2:03 PM
Modified at :January 4, 2024 at 2:04 PM
PKL 10: करारी हार के बाद हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह का प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूटा गुस्सा

हरियाणा को लगातार दूसरी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

PKL 10 के 54वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स की भिड़ंत हुई, जिसमें असल में गत चैंपियन टीम ने हरियाणा को कभी वापसी करने का मौका दिया ही नहीं। जयपुर ने शुरू से लेकर अंत तक बढ़त बनाए रखी और 45-34 से जीत दर्ज की है। अर्जुन देशवाल एक बार फिर शानदार लय में दिखाई दिए, जिन्होंने सुपर-10 स्कोर किया। जयपुर की ओर से डिफेंस में रेज़ा मीरबघेरी और अंकुश राठी ने भी लाजवाब प्रदर्शन किया, दूसरी ओर हरियाणा द्वारा की गई गलती उन्हीं पर भारी पड़ीं।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान सुनील कुमार ने बताया कि राहुल चौधरी को लेकर कोच ने क्या रणनीति बनाई थी। वहीं हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने अपनी गलतियों को हार का जिम्मेदार ठहराया।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

राहुल चौधरी पर कोच ने बनाई थी खास रणनीति

राहुल चौधरी को लेकर बनाई गई रणनीति पर जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान सुनील कुमार ने कहा, “राहुल चौधरी बहुत अच्छे रेडर हैं और कोच की रणनीति थी कि भवानी राजपूत और अर्जुन देशवाल को ज्यादा रेड मिलेंगी, वहीं इस मुकाबले में राहुल चौधरी को सेफ रखना है। राहुल असल में डिफेंस में भी काफी सपोर्ट करते हैं।”

हम हरियाणा को अंक तालिका में एक भी अंक नहीं देना चाहते थे – सुनील कुमार

सुनील कुमार ने कहा, “आखिरी रेड से पहले हमारी 8 या 9 पॉइंट्स की लीड थी। वो अगर पॉइंट ले जाते और अगली Do-or-Die रेड में हमारा टैकल हो जाता तो हरियाणा को पॉइंट्स टेबल में एक अंक मिल जाता। अंकुश ने पहले ही बोल दिया था कि वो टैकल के लिए जाएंगे और हमने भी उन्हें सपोर्ट किया। पॉइंट्स टेबल में हरियाणा हमारे पास ही है, इसलिए हम उन्हें एक भी अंक नहीं देना चाहते थे।”

हार के बाद कोच मनप्रीत सिंह का फूटा गुस्सा

मनप्रीत सिंह से एक पत्रकार ने पूछा कि खिलाड़ियों का मनोबल गिरने लगता है जिसके बाद रेडर्स और डिफेंडर्स खुद को पॉइंट देने लगते हैं।

इस पर हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत का गुस्सा फूटा और उन्होंने कहा, “प्रो कबड्डी लीग में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जिसका परिस्थिथियां खराब होने से मनोबल टूटने लगे। एक कहावत है कि 2 पहलवान कुश्ती करेंगे तो उनमें से एक की जीत और दूसरे की हार निश्चित है। दम रखने वाली टीम जीतती है और जिसे अभ्यास की जरूरत होती है वो हारता है। मुझे हार का कारण पता चलेगा तो मैं आपको जरूर बताने आऊंगा।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

हम अपनी गलतियों की वजह से एक पॉइंट नहीं ले पाए – मनप्रीत सिंह

हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने कहा, “मैच हारने की स्थिति में खिलाड़ी सब्र भी खोने लगते हैं। के प्रपंजन काफी सीनियर प्लेयर हैं और राहुल से भी गलती हुई। मैंने डेढ़ मिनट पहले लिए टाइम-आउट में यही बोला था कि हमें पॉइंट्स टेबल में एक पॉइंट के लिए जाना है और विपक्षी टीम ऐसा करने के लिए तैयार भी थी, लेकिन अपनी गलतियों की वजह से ऐसा नहीं कर पाए।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.