Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: कांटेदार मैच में किस रणनीति ने पक्की की दबंग दिल्ली की जीत, कप्तान आशु मलिक ने दिया बड़ा बयान

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :January 6, 2024 at 4:36 PM
Modified at :January 6, 2024 at 4:36 PM
PKL 10: कांटेदार मैच में किस रणनीति ने पक्की की दबंग दिल्ली की जीत, कप्तान आशु मलिक ने दिया बड़ा बयान

दिल्ली ने पटना पाइरेट्स को एक करीबी मुकाबले में हराकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और पुख्ता कर लिया है।

PKL 10 के 56वें मैच में पटना पाइरेट्स का सामना दबंग दिल्ली से हुआ, जिसमें पहले हाफ तक दिल्ली के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाए रखा लेकिन दूसरे हाफ में काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली। दूसरे हाफ में पटना ने शानदार वापसी करते हुए मैच को कांटेदार बना दिया था, लेकिन अंत में 38-37 से उन्हें हार झेलनी पड़ी। सचिन तंवर और आशु मलिक ने इस मैच में सुपर-10 स्कोर किया और उनके अलावा योगेश ने डिफेंस में हाई-5 स्कोर किया।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटना पाइरेट्स के कोच और कप्तान ने हार का कारण बताया, वहीं दबंग दिल्ली के कोच ने बताया कि किस खास रणनीति ने उनकी जीत पक्की की थी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

जब पॉइंट चाहिए था तब नहीं आ पाया – नरेंदर रेडू

पटना पाइरेट्स के कोच नरेंदर रेडू ने कहा, “हमारे डिफेंस से शुरुआत में गलती हो गई थी और मुकाबला उन्हीं के हाथ में जाता रहा। हमने अंतिम समय में वापसी की, लेकिन डिफेंस उस तरीके से नहीं खेल पाया जैसे खेलना चाहिए था। जब सचिन ने सुपर रेड लगाई तो मैच बहुत करीब आ गया था, लेकिन जब पॉइंट चाहिए था तब पॉइंट नहीं आ सका। हमारे हाथ से एक बोनस निकल गया और उस समय ऑल-आउट हो जाता तो मैच का परिणाम बदल सकता था।”

हाफ टाइम से पहले अच्छा नहीं खेली टीम – नीरज कुमार

पटना पाइरेट्स के कप्तान नीरज कुमार ने कहा, “हम पहले हाफ में 2 बार ऑल-आउट हुए, इस कारण उनकी लीड काफी ज्यादा हो चुकी थी। दूसरे हाफ में रेडर्स और डिफेंडर्स ने भी अच्छा किया, लेकिन पहले हाफ में डिफेंस से हुई गलतियों के कारण लीड ज्यादा हो गई थी। वहीं Do-or-Die रेड में उनका पॉइंट चला गया, जिसके कारण हमारी एक पॉइंट से हार हुई।”

कांटेदार मुकाबले को लेकर आशु मलिक का बड़ा बयान

दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने कहा, “आखिरी समय में जब उनके 2 डिफेंडर्स बचे थे तब हमारे ऊपर दबाव था क्योंकि टैकल होने की स्थिति में हमारी हार निश्चित थी। वहीं जब Do-or-Die रेड आई तब मैंने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। उनपर भी दबाव था क्योंकि मैं बार-बार डीप जाकर टच करने की कोशिश कर रहा था। उस रेड में पॉइंट आना और उसके बाद 2 खाली रेड करते हुए हम जीत दर्ज कर पाए।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

हमारे ऑल आउट होने पर पटना एक अंक की बढ़त बना लेता – रामबीर सिंह खोखर

दबंग दिल्ली के कोच रामबीर सिंह खोखर ने कहा, “मैंने आशु की रेड से पहले ही टाइम आउट के लिए बोल दिया था, लेकिन शायद रेफरी को ध्यान नहीं रहा। खैर उसके बाद टाइम आउट हुआ और उस समय मैट पर हमारे 3 खिलाड़ी थे। अगर हम ऑल-आउट हो गए होते तो पटना एक अंक की बढ़त बना चुका होता। हमने डिफेंस, रेड और समय का आंकलन करते हुए टाइम आउट लिया था।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.