Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: हमारे रेडर आखिरी समय पर ढीले पड़ गए, तमिल थलाइवाज के कोच ने बताया मैच गंवाने का बड़ा कारण

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :January 15, 2024 at 5:44 PM
Modified at :January 15, 2024 at 5:44 PM
PKL 10: हमारे रेडर आखिरी समय पर ढीले पड़ गए, तमिल थलाइवाज के कोच ने बताया मैच गंवाने का बड़ा कारण

हरियाणा स्टीलर्स ने थलाइवाज को हराकर पाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है।

पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) के 71वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स की भिड़ंत तमिल थलाइवाज से हुई, जिसमें अंतिम समय में ऑल-आउट होने से बचते हुए हरियाणा ने 36-31 से जीत दर्ज करने में सफलता पाई। इस मैच में विनय, साहुल सेतपाल, जयदीप दहिया और सागर राठी छाए रहे।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने जीत पर खुशी जताई और चंद्रन रंजीत की चोट पर बड़ा अपडेट भी दिया है। इसके अलावा तमिल थलाइवाज के कोच अशन कुमार ने बताया कि अंतिम समय में सुपर-टैकल ना हुआ होता तो मैच का परिणाम कुछ और आने वाला था।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

चंद्रन रंजीत की चोट पर कोच मनप्रीत सिंह ने बड़ा अपडेट दिया

हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने कहा, “चंद्रन रंजीत को पहले भी कोहनी में हल्की चोट थी, लेकिन अब एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर ना हो, लेकिन चोट की गंभीरता के बारे में एक्स-रे जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

उन्हें ऑल-आउट ना कर पाने के कारण हमारी हार हुई – अशन कुमार

तमिल थलाइवाज़ के कोच अशन कुमार ने कहा, “मैच निश्चित तौर पर हमारे पक्ष में आने वाला था। हमारे रेडर से गलती हुई, जहां वो सुपर टैकल का शिकार बन गया था। अगर वहां उनकी टीम ऑल-आउट हो जाती तो निश्चित तौर पर हमारी जीत होने वाली थी।”

हमारे रेडर आखिरी समय में ढीले पड़ गए – अशन कुमार

अशन कुमार ने कहा, “जो टीम मैच में पिछड़ रही होती है वो दूसरे हाफ में लीड को कवर करने का पूरा प्रयास करती है। हमने भी रेडिंग और खासतौर पर डिफेंस के माध्यम से वापसी का भरपूर प्रयास किया, लेकिन जब आखिरी 4-5 मिनट बाकी थे तब हम रेडिंग में ढीले पड़ गए वरना जीत हमारी होने वाली थी। अजिंक्य पवार ने अच्छे नंबर लिए हैं, लेकिन वो सुपर-टैकल ना हुए होते तो मैच का परिणाम कुछ और निकल कर आता।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.