Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 57 तक

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :January 6, 2024 at 12:20 AM
Modified at :January 6, 2024 at 12:20 AM
PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 57 तक

पटना को हराकर दबंग दिल्ली पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है।

5 जनवरी को PKL 10 के 2 मैच हुए, जिनमें पहली भिड़ंत दबंग दिल्ली और पटना पाइरेट्स के बीच हुई। पहले हाफ में दिल्ली के पास 13 पॉइंट्स की बढ़त थी, लेकिन दूसरे हाफ में पटना ने शानदार वापसी की लेकिन अंत में 38-37 से मुकाबला हार बैठे। वहीं आज के दूसरे मैच में यू मुम्बा ने बेंगलुरु बुल्स को 40-35 के स्कोर से मात दी है।

इन मैचों में सचिन तंवर और आशु मलिक ने सुपर-10 स्कोर किए, वहीं दिल्ली के योगेश और आशीष की जोड़ी ने एक बार फिर डिफेंस में कहर ढाया। यू मुम्बा और बेंगलुरु बुल्स के मैच में डिफेंडर्स का बोलबाला रहा। आप इस आर्टिकल में जान सकते हैं कि 5 जनवरी को हुए दोनों मैचों के बाद PKL 10 की अंक तालिकाग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड के रेस की स्थिति क्या है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

PKL 10 पॉइंट्स टेबल

पटना पाइरेट्स के खिलाफ जीत के बाद दबंग दिल्ली के 10 मैचों में 6 जीत के बाद 35 पॉइंट हो गए हैं और टीम अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। आज का मैच हारने के बाद पटना छठे स्थान पर खिसक गई है। उनसे आगे अब सिर्फ पुनेरी पलटन है, जिसके 41 पॉइंट्स हैं। वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः गुजरात जायंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स विराजमान हैं।

यू मुम्बा ने बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है और बुल्स की बात करें तो टीम 26 पॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर बनी हुई है।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

दबंग दिल्ली के खिलाफ सुपर-10 स्कोर करने वाले पटना पाइरेट्स के सचिन तंवर टॉप-5 में वापस आ गए हैं। दूसरी ओर दबंग दिल्ली के मौजूदा कप्तान आशु मलिक 86 रेड पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर आ गए हैं। इस रेस में पहला स्थान जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल के पास है, जिनके फिलहाल 90 पॉइंट्स हैं।

1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 90 पॉइंट्स

2. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 89 पॉइंट्स

3. सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स) – 89 पॉइंट्स

4. परदीप नरवाल (यूपी योद्धा) – 87 पॉइंट्स

5. सुरेंदर गिल (यूपी योद्धा) – 86 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ऑरेंज बैंड की रेस के टॉप-5 में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन बेंगलुरु बुल्स के कप्तान सौरभ नंदल की टॉप-5 में वापसी हो गई है। इस सूची में पहले स्थान पर यूपी योद्धा के सुमित हैं, जिनके नाम अभी 37 टैकल पॉइंट्स हैं और दूसरा स्थान पुनेरी पलटन के मोहम्मदरेजा शादलू के पास है जिनके नाम 34 टैकल पॉइंट्स हैं।

1. सुमित (यूपी योद्धा) – 37 पॉइंट्स

2. मोहम्मदरेज़ा शादलू (पुनेरी पलटन) – 34 पॉइंट्स

3. कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) – 33 पॉइंट्स

4. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज़) – 33 पॉइंट्स

5. सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) – 32 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.