Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 59 तक

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :January 6, 2024 at 11:04 PM
Modified at :January 6, 2024 at 11:04 PM
PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 59 तक

इस समय हर एक मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल देखा जा रहा है।

6 जनवरी को PKL 10 के 2 मैच हुए, जिनमें पहली भिड़ंत यू मुम्बा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच हुई। जयपुर ने यू मुम्बा को 41-31 के स्कोर से हराकर उनकी 5 मैचों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक को समाप्त कर दिया है। दूसरी ओर गुजरात जायंट्स ने तेलुगू टाइटंस को 37-30 से हराकर दोबारा जीत की लय वापस पा ली है।

इन मैचों में अर्जुन देशवाल, गुमान सिंह और राकेश ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किया। वहीं डिफेंस में जयपुर के अंकुश राठी और गुजरात के फजल अत्राचली अच्छी लय में दिखाई दिए। आप इस आर्टिकल में जान सकते हैं कि 6 जनवरी को हुए दोनों मैचों के बाद PKL 10 की अंक तालिकाग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड के रेस की स्थिति क्या है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

PKL 10 पॉइंट्स टेबल

यू मुम्बा के खिलाफ जीत के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स के 38 पॉइंट हो गए हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं यू मुम्बा 31 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है। टॉप पर अब भी पुनेरी पलटन विराजमान है जिसके 41 अंक हैं। तेलुगू टाइटंस को हराकर गुजरात जायंट्स ने अंक तालिका में 39 पॉइंट्स के साथ दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। टाइटंस 9 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर मौजूद हैं।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

अर्जुन देशवाल ने आज के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी लीड को बढ़ा लिया है, जो 107 पॉइंट्स के साथ टॉप पर मौजूद हैं। पवन सहरावत ने टॉप-5 में वापसी की है, जिनके 86 रेड पॉइंट्स हैं। इस सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर मनिंदर सिंह और सचिन तंवर हैं और उन दोनों के अभी 89 पॉइंट्स हैं।

1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 107 पॉइंट्स

2. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 89 पॉइंट्स

3. सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स) – 89 पॉइंट्स

4. परदीप नरवाल (यूपी योद्धा) – 87 पॉइंट्स

5. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 86 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ऑरेंज बैंड की रेस के टॉप-5 में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन जयपुर पिंक पैंथर्स के अंकुश राठी ने टॉप-5 में एंट्री ले ली है, जिनके नाम 33 टैकल पॉइंट्स हो गए हैं। इस सूची में पहले स्थान पर यूपी योद्धा के सुमित हैं, जिनके 37 पॉइंट्स हैं। दूसरी और तीसरे स्थान पर मोहम्मदरेजा शादलू और कृष्णा ढुल हैं।

1. सुमित (यूपी योद्धा) – 37 पॉइंट्स

2. मोहम्मदरेज़ा शादलू (पुनेरी पलटन) – 34 पॉइंट्स

3. कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) – 33 पॉइंट्स

4. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 33 पॉइंट्स

5. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज़) – 33 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.