Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 66 तक

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :January 11, 2024 at 1:03 PM
Modified at :January 11, 2024 at 1:04 PM
PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 66 तक

आज के मुकाबलों के बाद PKL 10 के पॉइंट्स टेबल में मची खलबली।

10 जनवरी को PKL 10 में दो मैच हुए, जिनमें पहली भिड़ंत यूपी योद्धा और तमिल थलाइवाज़ के बीच हुई। थलाइवाज़ ने 6 मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले को समाप्त करते हुए 46-27 से बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं दूसरे मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स और यू मुम्बा के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिली और मैच 44-44 के साथ बराबरी पर समाप्त हुआ।

दोनों मैचों की बात करें तो उनमें विजय मलिक, सागर राठी, नरेंदर कंडोला, आमिर मोहम्मद ज़फर दानेश और जयदीप दहिया ने अपने-अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया।

आज के मैचों के बाद आइए जानते हैं कि PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड की रेस और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 10 की अंक तालिका:

PKL 10 की अंक तालिका

यूपी योद्धा के खिलाफ जीत के बाद तमिल थलाइवाज़ के 11 मैचों में 19 अंक हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में 11वें नंबर पर मौजूद है, दूसरी ओर यूपी 21 पॉइंट्स के साथ दसवें स्थान पर विराजमान है। यू मुम्बा और हरियाणा स्टीलर्स के क्रमशः 35 और 34 पॉइंट्स हैं और वो अब भी पांचवें और छठे स्थान पर बने हुए हैं।

पहले स्थान पर पुनेरी पलटन है जिसके 46 पॉइंट्स हैं। पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान दबंग दिल्ली, तीसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स और चौथे स्थान पर जयपुर पिंक पैंथर्स विराजमान है।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ग्रीन बैंड की रेस के टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन यू मुम्बा के आमिर मोहम्मद ज़फर दानेश और गुमान सिंह क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर आ गए हैं। अर्जुन देशवाल अब भी 107 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं, वहीं दूसरे स्थान पर आशु मलिक मौजूद हैं जिनके अभी 99 पॉइंट्स हैं।

1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 107 पॉइंट्स

2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 99 पॉइंट्स

3. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 97 पॉइंट्स

4. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 97 पॉइंट्स

5. सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स) – 94 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ऑरेंज बैंड की रेस के टॉप-5 में उथल-पुथल मच गई है। यूपी योद्धा के सुमित एक बार फिर टॉप पर आ गए हैं, जिनके अब 40 टैकल पॉइंट्स हो गए हैं। दूसरे स्थान पर पुनेरी पलटन के मोहम्मदरेजा शादलू हैं जिनके अभी 39 पॉइंट्स हैं। तमिल थलाइवाज़ के साहिल गुलिया और सागर राठी, दोनों टॉप-5 में आ गए हैं।

1. सुमित (यूपी योद्धा) – 40 पॉइंट्स

2. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 39 पॉइंट्स

3. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज़) – 39 पॉइंट्स

4. शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स) – 38 पॉइंट्स

5. सागर राठी (तमिल थलाइवाज़) – 36 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.