PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 99 तक
आज रात जीत के साथ, जयपुर पिंक पैंथर्स प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई।
31 जनवरी को हुए PKL 10 के 98वें मैच में पटना पाइरेट्स और बेंगलुरु बुल्स की भिड़ंत हुई, जो 29-29 के स्कोर पर टाई के रूप में समाप्त हुआ। वहीं आज हुए 99वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने तमिल थलाइवाज को 42-27 से हराकर उनके जीत के सिलसिले पर विराम लगा दिया है।
इन मैचों में अर्जुन देशवाल, नरेंदर कंडोला और संदीप कुमार ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किए। वहीं अंकित और साहुल कुमार डिफेंस में जबरदस्त लय में दिखाई दिए।
आज के मैचों के बाद आइए जानते हैं PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
PKL 10 की अंक तालिका:

आज का मैच टाई रहने के बाद पटना पाइरेट्स के 53 अंक हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं बेंगलुरु बुल्स के अब 43 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम सातवें नंबर पर आ गई है। दूसरी ओर जयपुर पिंक पैंथर्स के 71 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है और उन्होंने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं तमिल थलाइवाज आठवें नंबर पर खिसक गए हैं, जिनके अभी 40 पॉइंट्स हैं।
इस सूची में 68 पॉइंट्स के साथ पुनेरी पलटन दूसरे और तीसरे स्थान पर विराजमान दबंग दिल्ली के 59 पॉइंट्स हैं। वहीं हरियाणा स्टीलर्स 50 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन
ग्रीन बैंड की रेस में अर्जुन देशवाल ने अपनी लीड को बढ़ा लिया है, जिनके नाम अब 191 रेड पॉइंट्स हो गए हैं। अर्जुन देशवाल 168 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं और तीसरा स्थान गुमान सिंह के पास है और उनके अभी 151 पॉइंट्स हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः पवन सहरावत और मनिंदर सिंह मौजूद हैं।
1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 191 पॉइंट्स
2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 168 पॉइंट्स
3. गुमान सिंह (यू मुम्बा) – 151 पॉइंट्स
4. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 146 पॉइंट्स
5. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 146 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ऑरेंज बैंड की रेस के टॉप-5 में पहला स्थान मोहम्मदरेजा शादलू के पास है, जिनके अभी 65 टैकल पॉइंट्स हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद सागर राठी के 63 पॉइंट्स हैं और तीसरा स्थान अंकुश राठी के पास है जिनके अभी 60 पॉइंट्स हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः अंकित और साहिल गुलिया मौजूद हैं।
1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 65 पॉइंट्स
2. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 63 पॉइंट्स
3. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 60 पॉइंट्स
4. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 60 पॉइंट्स
5. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज) – 55 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
