PUN vs TEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 97, पीकेएल 10
PUN vs TEL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
मंगलवार के दिन पटना में होने वाले प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) के इकलौते मैच में पुनेरी पलटन और तेलुगु टाइटंस की टीमें भिड़ने वाली हैं। इस सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन में जमीन आसमान का फर्क देखने को मिला है। जहां इस समय पुनेरी पलटन अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है, तो वहीं इस सीजन में लगातार मिल रही हार के बाद तेलुगु की टीम नीचले पायदान पर मौजूद है। इस सीजन में दोनों ही टीमों के कप्तानों ने अपने प्रदर्शन के बल पर सभी को प्रभावित किया है।
तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप पुनेरी पलटन और तेलुगु टाइटंस के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – पुनेरी पलटन vs तेलुगु टाइटंस
तारीख – 30 Jan 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
स्थान – पटना
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
PUN vs TEL पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 97वां मुकाबला पुनेरी पलटन और तेलुगु टाइटंस के बीच पटना में मौजूद पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में 30 जनवरी को रात 8 बजे खेला जाएगा।
पीकेएल सीजन 10 में एलिमिनेट होने वाली तेलुगु टाइटंस सबसे पहली टीम बन गई है। तेलुगु ने इस सीजन में अभी तक कुल 16 मैच खेले हैं जिसमें से उनको मात्र 2 ही मैच जीत तो वहीं 14 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। तमिल थलाइवास के खिलाफ हुए पिछले ही मैच में तेलुगु टाइटंस को 54-29 से हार झेलनी पड़ी थी। तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन सेहरावत अकेले ही अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाने के प्रयास में लगे हुए हैं परंतु कबड्डी में पूरी ही टीम का प्रदर्शन आपकी हार और जीत सुनिश्चित करता है।
अंक तालिका में नंबर 2 के पायदान पर काबिज पुनेरी पलटन के लिए सीजन 9 की तरह ये साल भी शानदार गुजर रहा है। पलटन ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में उनके द्वारा खेले गए 15 मैचों में से 11 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं सिर्फ 2 ही मैच में उनको हार का सामना करना पड़ा है।
पटना पाइरेट्स के खिलाफ अपने पिछले ही मैच में पुनेरी पलटन को इस सीजन में उनका दूसरा ड्रा मैच खेलना पड़ा था। पुनेरी पलटन के कप्तान शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं और इस बार टीम के पास सीजन 10 जीतने का बेहद ही अच्छा मौका मौजूद है। अब अगर टीम ये मैच जीत जाती है तो वो अंक तालिका में नंबर एक के पायदान पर फिर से पहुचं जाएगी।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
PUN:
मोहित गोयत, अभिनेश नादराजन, जी खत्री, एम. चियानेह, असलम इनामदार (C), पंकज मोहिते, संकेत सावंत।
TEL:
पवन सेहरावत (C), रजनीश, अजित पवार, एन. होशियार, सागर, हिमांशु, एम. अभिषेक।
PUN vs TEL PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- अभिनेश, गौरव, अंकित, असलम, पवन
कप्तान- मोहम्मदरेजा
उपकप्तान- मोहित गोयत
PUN vs TEL PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- गौरव, अभिनेश, अंकित, असलम, मोहम्मद
कप्तान- पवन
उपकप्तान- मोहित
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
