Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

Royal Rumble 2024 से ठीक पहले Seth Rollins की चोट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, WWE के लिए खड़ी होंगी मुश्किलें?

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :January 20, 2024 at 11:45 PM
Modified at :January 20, 2024 at 11:45 PM
Royal Rumble 2024 से ठीक पहले Seth Rollins की चोट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, WWE के लिए खड़ी होंगी मुश्किलें?

एक रिपोर्ट के मुताबिक सैथ रॉलिंस की चोट गंभीर हो सकती है।

15 जनवरी 2024 को हुए WWE Raw के इवेंट में मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने जिंदर महल के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। उनका मैच जबरदस्त एक्शन से भरपूर रहा, जिसमें रॉलिंस ने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। मगर इस मैच के दौरान साफ देखा जा सकता था कि रॉलिंस बाएं घुटने में दर्द से कराह रहे थे।

कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि रॉलिंस वाकई में चोटिल हो गए हैं, जिसके कारण उन्हें कई हफ्तों तक इन-रिंग एक्शन से दूर रहना पड़ सकता है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि रॉलिंस की चोट काफी गंभीर हो सकती है और WWE ने उन्हें लाइव इवेंट्स के लिए प्रोमोट करना भी बंद कर दिया है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन Seth Rollins की चोट कितनी गंभीर है?

Fightful Select ने रिपोर्ट करते हुए बताया है कि Raw में जिंदर महल के खिलाफ मैच के बाद सैथ रॉलिंस का MCL लिगामेंट टीयर हो गया है। ये लिगामेंट घुटने के जॉइंट को स्थिर रखता है।

रिपोर्ट में कहा गया, “ये दुर्भाग्यपूर्ण खबर है कि बैकस्टेज से लोग बता रहे हैं कि सैथ रॉलिंस का MCL लिगामेंट टीयर हो गया है। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसके लिए उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ेगा या नहीं, लेकिन उम्मीद बनी हुई है कि शायद उन्हें सर्जरी ना करवानी पड़े। अभी तक ये भी साफ नहीं हो पाया है कि रॉलिंस को लेकर WWE स्टोरीलाइन में कोई बदलाव करने वाली है या नहीं।”

दूसरी ओर PWInsider ने अपनी अलग रिपोर्ट में खुलासा किया है कि रॉलिंस को सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। उनके जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद 3 या 4 हफ्तों में की जा रही है, लेकिन स्थिति सामान्य तरीके से आगे बढ़ी तो उन्हें पूरी तरह ठीक होने में 4 से 6 हफ्तों का समय लग सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि रॉलिंस शायद WrestleMania 40 में मैच लड़ेंगे, लेकिन उससे पहले होने वाले पे-पर-व्यू में उनकी मौजूदगी सवालों के घेरे में है।

क्या सैथ रॉलिंस के WrestleMania 40 के प्लान में होगा बदलाव?

सीएम पंक ने WWE Survivor Series 2023 में वापसी की थी, जिसके बाद उन्हें कई बार मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के समक्ष देखा जा चुका है। सीएम पंक ने जब Royal Rumble 2024 में एंट्री लेने का ऐलान किया था, तब उन्होंने रॉलिंस को चेतावनी दी थी कि वो रॉयल रंबल मैच जीतने के बाद उनकी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को टारगेट कर सकते हैं।

हालांकि WWE ने अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन कयास लगाए जाने लगे हैं कि WrestleMania 40 में सीएम पंक vs सैथ रॉलिंस ऐतिहासिक मैच देखने को मिल सकता है। दुर्भाग्यवश रॉलिंस के चोटिल होने से इस धमाकेदार मैच पर संकट के बादल छाए हुए हैं और फिलहाल उम्मीद ही की जा सकती है कि रॉलिंस जल्द ठीक हो जाएं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.