Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

TAM vs MUM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 94, पीकेएल 10

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 28, 2024 at 8:00 AM
Modified at :January 28, 2024 at 8:00 AM
TAM vs MUM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 94, पीकेएल 10

TAM vs MUM के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में एक बार फिर से तमिल थलाइवाज और यू मुम्बा की टीम एक दूसरे के आमने-सामने होने जा रही है। इस सीजन के अंदर पिछले कुछ मैचों में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन बिल्कुल विपरीत रहा है। जहां यू मुम्बा को पिछले पांच मैचों से जीत हासिल नहीं हो पा रही है, वहीं पॉइंट्स टेबल में अंत पर काबिज रही तमिल थलाइवाज को पिछले पांच में से चार मैचों में जीत मिली है। अब देखने वाली बात होगी की इस भिड़ंत में कौन बाजी मारता है।

तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप तमिल थलाइवाज और यू मुम्बा के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच – तमिल थलाइवाज और यू मुम्बा

तारीख – 28 Jan 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे

स्थान – पटना

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TAM vs MUM पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 94वां मुकाबला तमिल थलाइवाज और यू मुम्बा के बीच पटना में मौजूद पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में 28 जनवरी को रात 9 बजे खेला जाएगा।

इस सीजन में तमिल थलाइवाज की टीम ने अच्छा प्रदर्शन नही किया है परंतु पिछले कुछ मैचों से टीम की फॉर्म में काफी बदलाव आया है। तमिल की टीम ने इस सीजन में अभी तक कुल 15 मैच खेले हैं जिसमें से उनको छह में जीत तो वहीं 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। तेलुगु टाइटंस के खिलाफ हुए मैच में तमिल थलाइवाज को 54-29 से जीत हासिल हुई थी। तमिल टीम की ताकत रही उनकी रेडिंग यूनिट एक बार फिर से फॉर्म में वापिस आ गई है। वहीं डिफेंस सागर और साहिल भी टीम की जीत में अहम योगदान दे रहे हैं।

यू मुम्बा की टीम ने भी इस सीजन में काफी सही प्रदर्शन किया है। यू मुम्बा ने इस सीजन में अभी तक कुल 15 मैच खेले हैं जिसमें से उनको 6 में जीत तो वहीं 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात जायंट्स के खिलाफ हुए पिछले ही मैच में यू मुम्बा की टीम को 44-35 के अंतर से हार झेलनी पड़ी थी। यू मुम्बा को पिछले कुछ मुकाबलों से कोई भी जीत नसीब नही हुई है और इसकी ही तलाश में अब वो तमिल के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ मेट पर उतरेगी।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

TAM:

अजिंक्य पवार, एम. अभिषेक, नरेंद्र, साहिल सिंह, सागर(C), मोहित, हिमांशु

MUM:

सुरिंदर सिंह (C), गुमान सिंह, रिंकू एचसी, महेंदर सिंह, गिरीश मारुती एर्नाक, आमिरमोहम्मद जफरदानेश और विश्वनाथ

TAM vs MUM PKL 10: Dream11 टीम 1

TAM vs MUM PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- सागर, साहिल, गोकुला, गुमान, नरेंद्र

कप्तान- आमिरमोहम्मद

उपकप्तान- अजिंक्य

TAM vs MUM PKL 10: Dream11 टीम 2

TAM vs MUM PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- साहिल, गोकुला, एम अभिषेक, गुमान, अजिंक्य

कप्तान- सागर

उपकप्तान- नरेंद्र

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.