UP vs PUN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 55, पीकेएल 10
UP vs PUN के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में चौथे लेग के आखिरी दिन होने वाले दोनों ही मुकाबले काफी हाईवोल्टेज हो सकते हैं। नोएडा के अंदर आखिरी मुकाबले में होम टीम यूपी योद्धा और पुणेरी पलटन एक दूसरे के खिलाफ टकराने वाले हैं। इस सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन बिल्कुल एक दूसरे के विपरीत रहा है। जहां पुणेरी पलटन इस सीजन में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करके नंबर 1 के स्थान पर काबिज है, वहीं यूपी के योद्धाओं का हाल बिल्कुल बेहाल है।
तो चलिए हम इस आर्टिकल में जानते हैं की यूपी योद्धा और पुणेरी पलटन के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं, साथ ही इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7 क्या होगी।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
मैच डिटेल्स
मैच – यूपी योद्धा vs पुणेरी पलटन
तारीख – 3 Jan 2024, भारतीय समयानुसार, रात 9:00 बजे
स्थान – नोएडा
UP vs PUN पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 55वां मुकाबला यूपी योद्धा और पुणेरी पलटन के बीच यूपी के नोएडा में मौजूद इंडोर स्टेडियम में 3 जनवरी को रात 9 बजे खेला जाएगा।
यूपी योद्धा की टीम का प्रदर्शन घरेलू मैदान पर काफी खराब रहा है। यूपी की टीम इस सीजन में कुल 10 मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें से उनको 6 में हार तो मात्र 3 में जीत हासिल हुई है। पटना पाइरेट्स के खिलाफ अपने पिछले ही मुकाबले में यूपी योद्धा को 48-41 से मैच को हारना पड़ा था। उस मैच में यूपी की पूरी ही टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।
पीकेएल इतिहास के सबसे सफल रेडर परदीप नरवाल ने पूरे ही मैच में अपना खौफ बरकरार रखते हुए 21 पॉइंट हासिल किए। हालांकि वो अकेले टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए पर उन्होंने साबित कर दिया है कि अभी भी उनके अंदर काफी कबड्डी बाकी है।
पुणेरी पलटन के लिए पीकेएल सीजन 10 का अभी तक का सफर काफी शानदार गुजरा है। पुणेरी की टीम ने सीजन 10 में अभी तक कुल 8 मुकाबलों में से 7 में जीत हासिल की है वहीं मात्र एक ही मैच में उनको हार का सामना करना पड़ा है। पवन सेहरावत की कप्तानी में खेल रही तेलुगु टाइटंस की टीम को पुणेरी पलटन ने पिछले ही मुकाबलें में 54-18 के बड़े अंतर मात दी थी।
पुणेरी पलटन की पूरी ही टीम एकजुट होकर मेट पर शानदार प्रदर्शन करने का प्रयास करती है। पुणेरी के कप्तान असलम ईनामदार और मोहित गोयत की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। दोनों ही खिलाड़ियों ने समयानुसार मैच के अंदर बारी-बारी से जाकर टीम को पॉइंट दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
UP:
नितेश कुमार, सुमित, आशु सिंह, गुरदीप, विजय मलिक, परदीप नरवाल (C), अनिल
PUN:
संकेत सावंत, अबिनेश नादराजन, गौरव खत्री, असलम ईनामदार (C), मोहम्मदरेज़ा चियानेह, पंकज मोहिते, मोहित गोयत
UP vs PUN PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- सुमित, आशु, अभिनेश, असलम, परदीप
कप्तान- मोहित गोयत
उपकप्तान- मोहम्मदरेजा
UP vs PUN PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- सुमित, गौरव, आशु, असलम, मोहम्मदरेजा
कप्तान- परदीप नरवाल
उपकप्तान- मोहित गोयत
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
