Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल (PKL) का 1000वां मैच कब और किसके बीच खेला जाएगा?

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :January 13, 2024 at 11:45 PM
Modified at :January 13, 2024 at 11:46 PM
पीकेएल (PKL) का 1000वां मैच कब और किसके बीच खेला जाएगा?

इस सीजन एक नया इतिहास बनने वाला है।

प्रो कबड्डी लीग (PKL) का आगाज 2014 में हुआ था और तबसे लेकर अभी तक इसके 10 सीजन हो चुके हैं। इस वक्त पीकेएल का 10वां सीजन खेला जा रहा है। पीकेएल का कारवां जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया, इसकी लोकप्रियता भी साल दर साल बढ़ती गई है। इसी वजह से कुछ सीजन के बाद टीमों की संख्या को बढ़ा दिया गया और पिछले कुछ साल से इसमें 12 टीमें खेलती हैं। पीकेएल के हर एक सीजन में 100 से भी ज्यादा मैच होते हैं और ये सभी काफी रोमांचक मुकाबले होते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

बेंगलुरू बुल्स और बंगाल वारियर्स के बीच खेला जाएगा PKL का 1000वां मैच

पीकेएल के 10वें सीजन में अब एक नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। सोमवार 15 जनवरी को बेंगलुरू बुल्स और बंगाल वारियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा और ये पीकेएल इतिहास का 1000वां मुकाबला होगा। अपने आप में कबड्डी जगत के लिए ये काफी ऐतिहासिक पल है। जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में पीकेएल के 1000वें मैच का आयोजन होगा।

1000वां मैच पूरा होना कबड्डी जगत के लिए बड़ी उपलब्धि – अभिषेक बच्चन

इसको लेकर जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा “1000वां पीकेएल मैच कबड्डी जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह मैच एक बहुत बड़ा अवसर है और जश्न मनाने का एक बड़ा मौका भी है। यह दुनिया भर के कबड्डी खिलाड़ियों के लिए बहुत गर्व की बात है।”

रणधीर सिंह सेहरावत पहले सीजन से बेंगलुरू बुल्स के कोच हैं

बेंगलुरू बुल्स और बंगाल वारियर्स दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस पीकेएल सीजन उतना अच्छा नहीं रहा है। हालांकि पिछले कुछ मुकाबलों में टीम ने जरूर वापसी की कोशिश की है और अब ये दोनों ही टीमें एक ऐतिहासिक मुकाबले की गवाह होंगी। बेंगलुरू बुल्स के हेड कोच रणधीर सिंह सेहरावत के लिए ये मुकाबला काफी यादगार हो सकता है। इसकी वजह ये है कि वो पहले सीजन से ही लगातार बेंगलुरू बुल्स की कोचिंग कर रहे हैं और अब 1000वें मैच में भी उसी टीम की कोचिंग करेंगे।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.