Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

DEL vs BEN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 100, पीकेएल 10

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :February 2, 2024 at 7:30 AM
Modified at :February 2, 2024 at 7:30 AM
DEL vs BEN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 100, पीकेएल 10

DEL vs BEN के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) का कारवां अब देश की राजधानी नई दिल्ली पहुचं गया है। दसवें लेग की शुरूआत के पहले ही मुकाबले में होम टीम और सीजन 8 की चैंपियन रही दबंग दिल्ली और बंगाल वारियर्स के बीच भिड़ंत होगी। इस सीजन में जहां दबंग दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करके अंक तालिका में नंबर 3 के स्थान पर कब्जा किया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ मनिंदर सिंह की कप्तानी में खेल रही बंगाल वारियर्स की टीम अभी भी टॉप 4 में आने के लिए जूझ रही है।

तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप दबंग दिल्ली और बंगाल वारियर्स के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच – दबंग दिल्ली vs बंगाल वारियर्स

तारीख – 2 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे

स्थान – दिल्ली

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

DEL vs BEN पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 100वां मुकाबला दबंग दिल्ली और बंगाल वारियर्स के बीच दिल्ली में स्थित त्यागराज इंडोर स्टेडियम में 2 फरवरी को रात 8 बजे खेला जाएगा।

पीकेएल में सबसे बेहतरीन तरीके से बोनस लेने वाले दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार की गैरमौजूदगी में टीम पर कोई प्रभाव नहीं आया है। दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में उनके द्वारा खेले गए 16 में से 10 मैचों में जीत हासिल की है वहीं 4 मैचों में उनके नसीब में हार आई है। यूपी योद्धा के खिलाफ खेले गए पिछले ही मैच में दबंग दिल्ली को 36-27 से जीत हाथ लगी थी। इस सीजन में आशु मालिक ने अपने रेडिंग करने के तरीके से सभी के दिल पर राज किया है।

बंगाल वारियर्स के लिए इस सीजन में ज्यादा कुछ अच्छा घटा नही है। बंगाल की टीम ने इस सीजन 16 मैच खेले हैं जिसमें से उनको 6 में जीत हासिल हुई है वहीं 8 मैचों में उनको हार झेलनी पड़ी है। हरियाणा स्टीलर्स के विरुद्ध हुए आखिरी मैच में बंगाल वारियर्स को 41-36 से हार मिली थी। बंगाल की टीम के लिए ईद सीजन में रेडिंग उनकी सबसे बड़ी सिरदर्दी रही है। बंगाल का डिफेंस बेहद ही अच्छा खेल रहा है लेकिन मनिंदर सिंह और श्रीकांत जादव कुछ ही मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने में क़ामयाब रहे हैं।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

DEL:

1. विक्रांत, 2. विशाल भारद्वाज, 3. योगेश, 4. आशु मलिक (C), 5. मोहित, 6. मंजीत-द्वितीय, 7. मीतू महेंदर शर्मा।

BEN:

1. शुभम शिंदे, 2. वैभव गरजे, 3. जसकीरत सिंह, 4. नितिन कुमार धनखड़, 5. आदित्य एस शिंदे, 6. मनिंदर सिंह (C), 7. श्रीकांत जाधव।

DEL vs BEN PKL 10: Dream11 टीम 1

DEL vs BEN PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- विशाल, शुभम, विक्रांत, नितिन, मनिंदर

कप्तान- आशु मालिक

उपकप्तान- योगेश

DEL vs BEN PKL 10: Dream11 टीम 2

DEL vs BEN PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- विशाल, शुभम, विक्रांत, नितिन, योगेश

कप्तान- आशु मालिक

उपकप्तान- मनिंदर

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.