अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल रहे 10 मौजूदा सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

इस सूची में दो भारतीय खिलाड़ी भी मौजूद है।
किसी भी खिलाड़ी के लिए 35 वर्ष की उम्र के बाद लंबे प्रारूप में फिट रहना और लगातार मैच खेलना आसान नहीं होता है। लेकिन आज के समय में खिलाड़ी अपनी फिटनेस को इतनी अधिक प्राथमिकता देते हैं कि उनके लिए 40 तक कि उम्र में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना आसान हो जाता है। इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर क्रिस गेल तक कई सारे खिलाड़ी 40 वर्ष की उम्र तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते दिखे हैं।
मौजूदा समय में भी कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो 40 की उम्र के आसपास के होकर भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी ना किसी फॉर्मेट में सक्रिय हैं। आइए यहां हम आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल रहे 10 मौजूदा सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की जानकारी देने जा रहे हैं। इस सूची में हमने सिर्फ उन खिलाड़ियों को ही शामिल किया है, जिन्होंने पिछले एक साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जरूर खेला हो।
ये हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल रहे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी:
10. रोहित शर्मा (भारत) – 36 वर्ष 286 दिन:

वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस समय भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करते हैं और सलामी बल्लेबाज की भूमिका में भी नजर आते हैं। रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को हुआ था और मौजूदा समय में उनकी उम्र 36 वर्ष 286 दिन है। वह इस समय भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरी तरह से सक्रिय हैं।
9. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 36 वर्ष 323 दिन:

बांग्लादेश के कप्तान एवं विश्व के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों की सूची में शुमार शाकिब अल हसन का जन्म 24 मार्च 1987 को हुआ था। इस हिसाब से उनकी उम्र उम्र मौजूदा समय में 36 वर्ष 323 दिन है। वह अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पूरी तरह से सक्रिय हैं।
8. उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया) – 37 वर्ष 54 दिन:

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को इस समय लगातार टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। उनका जन्म 18 दिसम्बर 1986 को हुआ था और मौजूदा समय में उनकी उम्र 37 वर्ष 54 दिन है। वह इस समय भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरी तरह से सक्रिय हैं।
7. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 37 वर्ष 106 दिन:

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरी तरह से सक्रिय हैं। वॉर्नर का जन्म 27अक्टूबर 1986 को हुआ था और मौजूदा समय में उनकी उम्र 37 वर्ष 106 दिन है।
6. नोमान अली (पाकिस्तान) – 37 वर्ष 126 दिन:
पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नौमान अली को इस समय टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। पिछले साल अक्टूबर में उन्हें आखिरी बार यह फॉर्मेट खेलते हुए देखा गया था। नोमान का जन्म 7 अक्टूबर 1986 को हुआ था और मौजूदा समय में उनकी उम्र 37 वर्ष 126 दिन है। वह इस समय भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं।
5. रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 37 वर्ष 146 दिन:

भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरी तरह से सक्रिय हैं। वह इस समय टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट की उपलब्धि हासिल करने से मात्र 1 विकेट दूर हैं। अश्विन का जन्म 17 सितंबर 1986 को हुआ था और मौजूदा समय में उनकी उम्र 37 वर्ष 146 दिन है।
4. चामू चिम्भाभा (ज़िम्बाब्वे) – 37 वर्ष 157 दिन:
जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर चामू चिम्भाभा का जन्म 6 सितंबर 1986 को हुआ था। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत अधिक मौके तो नहीं मिले हैं, लेकिन फिर भी वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरी तरह से सक्रिय हैं। उनकी उम्र वर्तमान समय में 37 वर्ष 157 दिन है।
3. नील वैगनर (न्यूजीलैंड) – 37 वर्ष 334 दिन:
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर मार्च 2023 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सके हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है और घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद से उनकी जल्दी ही कीवी टेस्ट टीम में वापसी की संभावना है। वैगनर का जन्म 13 मार्च 1986 को हुआ था और वर्तमान समय में उनकी उम्र 37 वर्ष 334 दिन है।
2. मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) – 39 वर्ष:

क्रिकेट के क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद से ही मोहम्मद नबी अफगानिस्तान टीम का हिस्सा रहे हैं। अफगानिस्तान द्वारा अभी तक खेले गए 154 वनडे मैचों में से 150 मैचों में नबी ने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। 39 वर्ष के नबी ने कई बार बल्ले और गेंद से अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है और यही कारण है कि वह अभी भी टीम का अहम हिस्सा हैं।
1. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) – 41 वर्ष 195 दिन:

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वह लंबे समय से इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा है। वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों की सूची में भी शामिल होने के लिए तैयार हैं। एंडरसन का जन्म 30 जुलाई 1982 को हुआ था और मौजूदा समय में उनकी उम्र 41 वर्ष 195 दिन है।
(नोट: ये सभी आंकड़े 13 फरवरी 2024 तक अपडेटेड हैं।)
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी