Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: जयपुर पिंक पैंथर्स के सेमीफाइनल तक का सफर

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 22, 2024 at 9:57 PM (GMT+5:30)
Modified at :February 22, 2024 at 9:57 PM (GMT+5:30)
PKL 10: जयपुर पिंक पैंथर्स के सेमीफाइनल तक का सफर

टीम इस बार भी टाइटल जीतने की प्रबल दावेदार है।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) में लीग स्टेज के मुकाबले लगभग खत्म हो गए हैं और अब बारी एलिमिनेटर और सेमीफाइनल मैचों की है। पीकेएल के 9वें सीजन की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स ने इस बार भी काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया और डायरेक्ट सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। जयपुर ने लीग स्टेज के दौरान कुल मिलाकर 22 मैच खेले, जिसमें से 16 मैचों जीत हासिल की और सिर्फ 3 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं तीन मैच उनका टाई रहा है।

जयपुर पिंक पैंथर्स ने जिस तरह का खेल अभी तक दिखाया है, उसकी वजह से वो इस बार भी टाइटल जीतने के प्रबल दावेदार हैं। टीम के लिए इस बार रेडिंग में अर्जुन देशवाल ने एक बार फिर कमाल दिखाया है। जबकि डिफेंस में कप्तान सुनील कुमार और अंकुश का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। आइए जानते हैं कि जयपुर पिंक पैंथर्स का सेमीफाइनल में पहुंचने तक का सफर कैसा रहा और अपने होम ग्राउंड में उन्होंने कितने मुकाबले जीते।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 10 के पहले हाफ में शुरुआती असफलता के बाद टीम ने पकड़ी रफ्तार

पीकेएल के 10वें सीजन में मैच जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपना पहला मुकाबला 4 दिसंबर को खेला था और उनका पहला मैच पिछले सीजन की फाइनलिस्ट पुनेरी पलटन से हुआ था। टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही थी और पुनेरी पलटन ने जयपुर को हराकर फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया था। इसके बाद टीम ने अपना दूसरा मुकाबला बंगाल वारियर्स के साथ टाई खेला।

कुल मिलाकर पहले दो मैचों में डिफेंडिंग चैंपियन के लिए रिजल्ट उनके हिसाब से नहीं रहा लेकिन टीम ने अपना हौंसला बरकरार रखा और तीसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स को तीन प्वॉइंट के अंतर से हराकर जीत का खाता खोला। इसके बाद पैंथर्स की टीम कभी नहीं रुकी।

जयपुर पिंक पैंथर्स ने इसके बाद छह मैच और जीते और एक मुकाबला टाई भी कराया। कुल मिलाकर टीम ने पहले हाफ में काफी बेहतरीन खेल दिखाया। जयपुर ने टूर्नामेंट के पहले हाफ के दौरान कुल 11 मैच खेले, जिसमें से सात मैचों में जीत हासिल की और दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो ही मैच टीम के टाई रहे।

दूसरे हाफ में डिफेंडिंग चैंपियन ने किया डॉमिनेट

दूसरे हाफ में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने काफी डॉमिनेट किया। टीम ने सेकेंड हाफ के दौरान भी कुल मिलाकर 11 मैच खेले। इसमें से टीम ने 9 मैच जीते और सिर्फ एक मुकाबला हारे। वहीं उनका एक मैच टाई रहा। टीम ने यूपी योद्धा के खिलाफ काफी बड़ी जीत हासिल की।

टीम ने यूपी को 37 प्वॉइंट के अंतर से बुरी तरह हरा दिया। हालांकि जयपुर की टीम लीग स्टेज में बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई। टीम का एक मैच बुल्स के खिलाफ टाई रहा और दूसरे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि दूसरा हाफ पूरी तरह से जयपुर पिंक पैंथर्स के नाम ही रहा।

होम लेग में टीम ने जीते सभी चारों मैच

अगर किसी टीम को पीकेएल के प्लेऑफ में जाना है तो सबसे पहले उसे अपने होम लेग में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहिए और जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने यही काम किया। पैंथर्स ने अपने होम लेग के दौरान कुल मिलाकर चार मैच खेले और इन चारों ही मैचों में जीत हासिल की। उन्होंने होम क्राउड से मिले सपोर्ट का पूरा फायदा उठाया।

जयपुर ने सबसे पहले अपने होम ग्राउंड में तेलुगु टाइटंस को हराया। इसके बाद दूसरे मैच में पुनेरी पलटन को दो प्वॉइंट के अंतर से मात दी। तीसरे मैच में टीम ने यू-मुम्बा को हरा दिया और चौथे और आखिरी मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को 10 प्वॉइंट के अंतर से हराया। टीम के तीन मुकाबले काफी करीबी रहे लेकिन हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.