Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: हमारा डिफेंस बहुत खराब खेला, बंगाल वॉरियर्स के कोच ने होम लेग में मिली करारी हार के बाद दिया बड़ा बयान

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 10, 2024 at 4:16 PM
Modified at :February 10, 2024 at 4:16 PM
PKL 10: हमारा डिफेंस बहुत खराब खेला, बंगाल वॉरियर्स के कोच ने होम लेग में मिली करारी हार के बाद दिया बड़ा बयान

हार के साथ बंगाल ने अपने होम लेग की शुरुआत की।

9 फरवरी को हुए पीकेएल (PKL 10) के 111वें मैच में बंगाल वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स आमने-सामने आए और मुकाबले के दोनों हाफ में गुजरात जायंट्स ने अपना दबदबा बनाए रखा और अंत में 41-32 से मैच जीता। इस मैच में नितिन कुमार और राकेश ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किए। हालांकि बंगाल का डिफेंस कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया, लेकिन फजल अत्राचली ने कई शानदार टैकल किए और रेडिंग में भी पोइट लेकर आए थे।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात जायंट्स के कोच राम मेहर सिंह ने बताया कि ये जीत उनके लिए बहुत जरूरी थी। वहीं बंगाल वॉरियर्स के कोच भासकरन कसीनाथन ने डिफेंस को हार का जिम्मेदार ठहराया है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

हारने से हमारे ऊपर दबाव आ जाता – राम मेहर सिंह

गुजरात जायंट्स के कोच राम मेहर सिंह ने कहा, “अगर हम ये मुकाबला हार जाते तो हमारे ऊपर बहुत दबाव आ जाता। हमारे अभी तीन मैच बाकी हैं और शायद क्वालिफाई करने के लिए केवल एक और जीत की जरूरत है। हम प्लेऑफ को ध्यान में रखते हुए यही प्लान बनाकर आए थे कि हमें किसी हालत में नहीं हारना है।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

हमारा डिफेंस बहुत खराब खेला – भासकरन कसीनाथन

बंगाल वॉरियर्स के कोच भासकरन कसीनाथन ने कहा, “मैं इस हार से बिल्कुल भी अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं। उनके रेडरों ने काफी अच्छा करके दिखाया, लेकिन इतना कहना चाहूंगा कि हमारा डिफेंस बहुत खराब खेला। वहीं कवर डिफेंडर अपने बॉडी बैलेंस को स्थिर नहीं रख पा रहे थे।”

हमारे तीन डिफेंडर्स का आउट होना टर्निंग पॉइंट रहा – मनिंदर सिंह

बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह ने कहा, “मेरे लिए टर्निंग पॉइंट वो रहा, जब उनके रेडर ने हमारे तीन डिफेंडर्स को आउट किया था। हमारा कवर अच्छा नहीं खेल पाया और उनसे काफी गलतियां भी हुईं। हमारे अभी चार मैच बाकी हैं और प्लेऑफ को ध्यान में रखते हुए उन सभी को जीतने की कोशिश करेंगे।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.