WWE Elimination Chamber मैच जीतने वाले सभी विजेताओं की लिस्ट
शॉन माइकल्स चैंबर मैच के पहले विजेता बने थे।
WWE में एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) मैच को अपने हार्डकोर और खतरनाक एक्शन के लिए जाना जाता है। रिंग के चारों ओर स्टील चेन का केज बना होता है, रिंग के चारों कोनों पर चार चैंबर होते हैं जो पांच मिनट के अंतराल पर खुलते रहते हैं। दो सुपरस्टार्स मैच की शुरुआत करते हैं और अंत तक रिंग में टिके रहने वाला सुपरस्टार विजेता बनता है।
आज तक के इतिहास में 32 Elimination Chamber मैच हो चुके हैं और पिछले कुछ सालों से इस मैच का इस्तेमाल WrestleMania में टाइटल शॉट देने के लिए किया जाता रहा है। इन दिनों WWE Elimination Chamber 2024 की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन उससे पहले आइए आज तक हुए सभी Elimination Chamber मैच और उनके विजेताओं के बारे में जानते हैं।
Elimination Chamber मैच के विजेताओं की लिस्ट:
साल | विजेता | हिस्सा ले रहे बाकी सुपरस्टार्स | प्राइज |
2002 | शॉन माइकल्स | ट्रिपल एच, बुकर टी, क्रिस जैरिको, केन और RVD | वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप |
2003 | ट्रिपल एच (C) | क्रिस जैरिको, गोल्डबर्ग, केविन नैश, रैंडी ऑर्टन और शॉन माइकल्स | वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप |
2005 | ट्रिपल एच | बतिस्ता, क्रिस बैन्वा, क्रिस जैरिको, एज और रैंडी ऑर्टन | वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप |
2006 | जॉन सीना (C) | कार्लिटो, क्रिस मास्टर्स, केन, कर्ट एंगल और शॉन माइकल्स | WWE चैंपियनशिप |
2008 | द अंडरटेकर | बतिस्ता, बिग डैडी वी, फिनले, MVP और द ग्रेट खली | WrestleMania 24 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच पाने के लिए |
ट्रिपल एच | क्रिस जैरिको, जैफ हार्डी, JBL, शॉन माइकल्स और उमागा | WrestleMania 24 में WWE चैंपियनशिप मैच पाने के लिए | |
2009 | ट्रिपल एच | एज (C), बिग शो, जैफ हार्डी, द अंडरटेकर और व्लादिमीर कोज़लोव | WWE चैंपियनशिप |
एज | जॉन सीना (C), क्रिस जैरिको, केन, माइक नॉक्स और रे मिस्टीरियो | वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप | |
2010 | जॉन सीना | शेमस (C), कोफी किंग्सटन, रैंडी ऑर्टन, टेड डीबियासी और ट्रिपल एच | WWE चैंपियनशिप |
क्रिस जैरिको | द अंडरटेकर (C), सीएम पंक, जॉन मॉरिसन, रे मिस्टीरियो और आर-ट्रुथ | वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप | |
2011 | एज (C) | बिग शो, ड्रू मैकइंटायर, केन, रे मिस्टीरियो और वेड बैरेट | वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप |
जॉन सीना | सीएम पंक, जॉन मॉरिसन, रैंडी ऑर्टन, आर-ट्रुथ और शेमस | WrestleMania 27 में WWE चैंपियनशिप मैच पाने के लिए | |
2012 | सीएम पंक (C) | क्रिस जैरिको, डॉल्फ जिगलर, कोफी किंग्सटन, आर-ट्रुथ और द मिज | WWE चैंपियनशिप |
डेनियल ब्रायन (C) | बिग शो, कोडी रोड्स, सैंटिनो मारेला, द ग्रेट खली और वेड बैरेट | वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप | |
2013 | जैक स्वैगर | क्रिस जैरिको, डेनियल ब्रायन, केन, मार्क हेनरी और रैंडी ऑर्टन | WrestleMania 29 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच पाने के लिए |
2014 | रैंडी ऑर्टन (C) | सिजारो, क्रिश्चियन, डेनियल ब्रायन, जॉन सीना और शेमस | WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप |
2015 | द न्यू डे | सिजारो और टायसन किड, लॉस मेटाडोरेस, द एसेंशन, द लूचा ड्रैगन्स और द प्राइम टाइम प्लेयर्स | WWE टैग टीम चैंपियनशिप |
रायबैक | डॉल्फ जिगलर, वेड बैरेट, मार्क हेनरी, आर-ट्रुथ और शेमस | इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप | |
2017 | ब्रे वायट | जॉन सीना, एजे स्टाइल्स, बैरन कॉर्बिन, डीन एम्ब्रोज़ और द मिज | WWE चैंपियनशिप |
2018 | एलेक्सा ब्लिस (C) | बेली, मैंडी रोज़, मिकी जेम्स, साशा बैंक्स और सोन्या डेविल | WWE Raw विमेंस चैंपियनशिप |
रोमन रेंस | ब्रॉन स्ट्रोमैन, एलायस, फिन बैलर, जॉन सीना, सैथ रॉलिंस और द मिज | WrestleMania 34 में WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच पाने के लिए | |
2019 | द बॉस एंड हग कनेक्शन | कार्मेला और नेओमी, मैंडी रोज़ और सोन्या डेविल, नाया जैक्स और टमीना, द आइकॉनिक्स और द रायट स्क्वाड | WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप |
डेनियल ब्रायन | एजे स्टाइल्स, जैफ हार्डी, कोफी किंग्सटन, रैंडी ऑर्टन और समोआ जो | WWE चैंपियनशिप | |
2020 | द मिज और जॉन मॉरिसन (C) | डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड, हैवी मशीनरी, लूचा हाउस पार्टी, द न्यू डे और द उसोज | SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप |
शायना बैज़लर | असुका, लिव मॉर्गन, नटालिया, रूबी रायट और साराह लोगन | WrestleMania 36 में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच पाने के लिए | |
2021 | डेनियल ब्रायन | सिजारो, जे उसो, केविन ओवेंस, बैरन कॉर्बिन और सैमी जेन | यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच पाने के लिए |
ड्रू मैकइंटायर (C) | एजे स्टाइल्स, जैफ हार्डी, कोफी किंग्सटन, रैंडी ऑर्टन और शेमस | WWE चैंपियनशिप | |
2022 | बियांका ब्लेयर | एलेक्सा ब्लिस, डूड्रॉप, लिव मोरहन, निकी क्रॉस और रिया रिप्ली | WrestleMania 38 में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच पाने के लिए |
ब्रॉक लैसनर | बॉबी लैश्ले (C), एजे स्टाइल्स, ऑस्टिन थ्योरी, मैट रिडल और सैथ रॉलिंस | WWE चैंपियनशिप | |
2023 | ऑस्टिन थ्योरी (C) | ब्रॉन्सन रीड, डेमियन प्रीस्ट, जॉनी गार्गानो, मोंटेज फोर्ड और सैथ रॉलिंस | यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप |
असुका | कार्मेला, लिव मॉर्गन, नटालिया, निकी क्रिस और राकेल रोड्रिगेज | WrestleMania 39 में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच पाने के लिए | |
2024 | ड्रू मैकइंटायर | रैंडी ऑर्टन, एलए नाइट, केविन ओवेन्स, लोगन पॉल और बॉबी लैश्ले | WrestleMania 40 में WWE चैंपियनशिप मैच पाने के लिए |
बेकी लिंच | बियांका बेलेयर, लिव मॉर्गन, टिफनी स्ट्रैटन, नाओमी और रक़ेल रोड्रिग्ज | WrestleMania 40 में WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पाने के लिए |
WWE Elimination Chamber मैच को आज तक सबसे ज्यादा जीतने वाले सुपरस्टार ट्रिपल एच हैं, जिन्होंने इस मैच को चार बार जीता है। दूसरी ओर जॉन सीना और डेनियल ब्रायन एलिमिनेशन चैंबर मैच में तीन-तीन बार विजयी रहे हैं। एलिमिनेशन चैंबर में फैंस को भरपूर एक्शन और रोमांच देखने को मिलता है, यही कारण है कि इस इवेंट ने फैंस के दिल में खास जगह बना ली है और अब रेसलिंग फैंस बेसब्री से इस इवेंट का इंतजार करते हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- तीन टीमें जिन्हें PKL 12 के लिए अपना हेड कोच बदलना चाहिए
- टॉप पांच भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक
- उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का होगा आयोजन, 28 जनवरी से देश भर के खिलाड़ी मचाएंगे धमाल
- टॉप पांच भारतीय गेंदबाज जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट
- टॉप पांच भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
- तीन टीमें जिन्हें PKL 12 के लिए अपना हेड कोच बदलना चाहिए
- टॉप पांच भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक
- टॉप पांच भारतीय गेंदबाज जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट
- टॉप पांच भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
- PKL 12 में खेलेंगे परदीप नरवाल! कबड्डी फैंस को मिल सकता है बड़ा सौगात