Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL के 10वें सीजन की 10 बड़ी बातें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :March 4, 2024 at 2:45 PM
Modified at :March 4, 2024 at 2:45 PM
PKL के 10वें सीजन की 10 बड़ी बातें

कई सारी चौंकाने वाली चीजें इस सीजन देखने को मिलीं।

PKL का 10वां सीजन (PKL 10) समाप्त हो चुका है और ये सीजन काफी ज्यादा यादगार रहा। पुनेरी पलटन ने पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने रोमांचक फाइनल में हरियाणा स्टीलर्स को हराया। अगर हम इस सीजन को देखें तो ये काफी यादगार रहा और कई बड़े रिकॉर्ड्स इस सीजन के दौरान बने। कई सारी दिलचस्प चीजें भी हुई। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) के दौरान कौनसी 10 बड़ी बातें निकलकर सामने आई।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 10 में ये 10 बड़ी चीजें हुई:

1. पुनेरी पलटन पहली बार बनी चैंपियन

पीकेएल के 10वें सीजन का खिताब पुनेरी पलटन ने जीता। ये उनका पीकेएल इतिहास में पहला टाइटल है। इससे पहले उनका बेस्ट प्रदर्शन 9वें सीजन के दौरान आया था, जब वो फाइनल में पहुंचे थे। तब टीम को जयपुर पिंक पैंथर्स से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बार टीम ने कोई गलती नहीं की। पुनेरी पलटन ने पहले मैच से लेकर आखिरी मुकाबले तक काफी जबरदस्त खेल दिखाया।

2. पीकेएल को मिला नया चैंपियन

पीकेएल-10 के दौरान एक नया चैंपियन हमें देखने को मिला। पुनेरी पलटन ने इससे पहले कभी भी टाइटल नहीं जीता था लेकिन इस बार उन्होंने खिताब अपने नाम किया। इससे पहले जयपुर पिंक पैंथर्स ने दो बार और पटना पाइरेट्स ने तीन बार टाइटल जीता था। वहीं यू-मुम्बा, बेंगलुरु बुल्स, बंगाल वारियर्स और दबंग दिल्ली ने एक-एक बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। पुनेरी पलटन खिताब जीतने वाली सातवीं टीम बनी।

3. पुनेरी पलटन ने एक सीजन में सबसे ज्यादा प्वॉइंट का बनाया रिकॉर्ड

पुनेरी पलटन ने PKL-10 में लीग स्टेज के दौरान 96 प्वॉइंट हासिल किए। ये एक रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी टीम ने एक सीजन में इतने प्वॉइंट नहीं लिए थे। इस मामले में पुनेरी पलटन ने गुजरात जायंट्स (93) का रिकॉर्ड तोड़ा।

4. बीसी रमेश तीन अलग-अलग टीमों के साथ टाइटल जीतने वाले पहले कोच बने

पुनेरी पलटन के हेड कोच बीसी रमेश ने इस बार टाइटल जीतने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वो तीन अलग-अलग टीमों के साथ चैंपियन बनने वाले पीकेएल इतिहास के पहले कोच बने। इससे पहले सातवें सीजन में उन्होंने बंगाल वारियर्स को चैंपियन बनाया था और उससे भी पहले छठे सीजन के दौरान असिस्टेंट कोच के तौर पर बेंगलुरु बुल्स को टाइटल जिताने में अपनी अहम भूमिका अदा की थी।

5. मनप्रीत सिंह पीकेएल के तीन फाइनल हारने वाले पहले कोच बने

मनप्रीत सिंह ने इस बार जबरदस्त कोचिंग करते हुए हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में तो पहुंचाया लेकिन टाइटल नहीं जिता सके। ये तीसरी बार है जब मनप्रीत सिंह को कोच के तौर पर फाइनल में हार मिली है। वो इससे पहले गुजरात जायंट्स के कोच के तौर पर सीजन 5 और 6 का फाइनल हार चुके थे।

6. हरियाणा स्टीलर्स ने पहली बार फाइनल में बनाई जगह

हरियाणा स्टीलर्स की टीम भले ही फाइनल नहीं जीत पाई लेकिन उनका ओवरऑल प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। उन्होंने इस सीजन पहली बार ना केवल सेमीफाइनल में जगह बनाई बल्कि फाइनल में भी प्रवेश किया। वो सातवें सीजन के बाद प्लेऑफ में पहुंचे थे और गुजरात और जयपुर को हराकर पहली बार फाइनल में भी जगह बना ली।

7. आशु मलिक एक स्टार रेडर बनकर उभरे

पीकेएल का ये सीजन पूरी तरह से आशु मलिक के नाम रहा। हम कह सकते हैं कि आशु मलिक के रुप में एक नया सितारा पीकेएल को मिला। नवीन कुमार की इंजरी के बाद जिस तरह से आशु मलिक ने दबंग दिल्ली को लीड किया, वो काफी काबिलेतारीफ रहा और इसी वजह से वो सीजन के बेस्ट रेडर चुने गए।

8. मोहम्मदरेजा शादलू ने 99 टैकल प्वॉइंट हासिल किए

मोहम्मदरेजा शादलू पीकेएल के 10वें सीजन के सबसे बेस्ट डिफेंडर साबित हुए। उन्होंने 24 मैचों में 99 टैकल प्वॉइंट हासिल किए। अगर वो एक प्वॉइंट और हासिल कर लेते तो फिर एक सीजन में नितेश कुमार के 100 टैकल प्वॉइंट के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। शादलू ने 11 हाई-फाइव 10वें सीजन के दौरान लगाया।

9. यूपी योद्धा पहली बार प्लेऑफ के लिए नहीं कर पाई क्वालीफाई

यूपी योद्धा ने जबसे पीकेएल में अपना डेब्यू किया था, उन्होंने हर एक सीजन प्लेऑफ में जगह बनाई थी। हालांकि इस सीजन वो ये कारनामा नहीं कर पाए। पीकेएल में ऐसा पहली बार हुआ जब यूपी की टीम प्लेऑफ में नहीं जा पाई।

10. तेलुगु टाइटंस लगातार तीसरे सीजन आखिरी पायदान पर रही

प्रो कबड्डी लीग का एक और सीजन तेलुगु टाइटंस के लिए निराशा के साथ संपन्न हुआ। इस बार भी वो सबसे आखिरी पायदान पर रहे। टाइटंस की टीम इस सीजन केवल दो ही मैच जीत पाई और ये लगातार सीजन है, जब वो प्वॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर रहे।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.