Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL इतिहास में सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाले कोच

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :March 4, 2024 at 7:03 PM (GMT+5:30)
Modified at :March 4, 2024 at 7:03 PM (GMT+5:30)
PKL इतिहास में सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाले कोच

दो कोचों ने PKL में एक से ज्यादा बार टाइटल जीता है।

कबड्डी की जब बात होती है तो इसमें प्लेयर्स के अलावा कोच की भी भूमिका काफी अहम होती है। एक कोच ही होता है जो स्टार्टिंग सेवन से लेकर खिलाड़ियों के सब्सीट्यूशन तक हर तरह की रणनीति तैयार करता है। कबड्डी के कोच को मैच खत्म होने तक टीम के साथ इन्वॉल्व रहना पड़ता है।

प्रो कबड्डी लीग (PKL) जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में तो इसकी अहमियत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। कोच इतना ज्यादा पीकेएल में इन्वॉल्व रहते हैं कि वो मैच के दौरान भी लगातार खिलाड़ियों को पीछे से बताते रहते हैं। कई बार इसके लिए उन्हें मैच रेफरी से वॉर्निंग भी मिलती है। वहीं जब टीम हारती या जीतती है तो उसका सबसे ज्यादा असर कोच के ऊपर ही देखने को मिलता है। इसी वजह से कोच का महत्व काफी बढ़ जाता है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

अभी तक के पीकेएल इतिहास में कई सारे बेहतरीन कोच हुए हैं, जिन्होंने अपनी टीमों को सफलता दिलाई है। कई भाग्यशाली कोच टाइटल जीतने में भी कामयाब रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन कोचों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सबसे ज्यादा टाइटल अपने नाम किए हैं।

इन कोचों ने PKL में जीते हैं सबसे ज्यादा टाइटल:

3. राम मेहर सिंह समेत इन कोचों ने एक-एक बार जीता है टाइटल

पीकेएल इतिहास में राम मेहर सिंह काफी सफल कोच रहे हैं। उन्होंने पांचवें सीजन के दौरान पटना पाइरेट्स को पीकेएल का चैंपियन बनाया था। परदीप नरवाल जैसे दिग्गज खिलाड़ी को निखारने का श्रेय राम मेहर सिंह को ही जाता है। राम मेहर सिंह हमेशा गेम में इन्वॉल्व रहने वाले कोच हैं। हमेशा वो अपने खिलाड़ियों को गाइड करते रहते हैं।

पटना ने उनकी ही कोचिंग में आठवें सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब राम मेहर सिंह गुजरात जायंट्स के कोच हैं और 10वें सीजन के दौरान टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। राम मेहर सिंह के अलावा रणधीर सिंह सेहरावत, के भास्करन, ई-भास्करन, अर्जुन कुमार और कृष्ण कुमार हूडा भी एक-एक बार पीकेएल का टाइटल अपने नाम कर चुके हैं।

2. संजीव बालियान (2 पीकेएल टाइटल)

भारतीय कबड्डी जगत के महानतम खिलाड़ी संजीव बालियान बेहतरीन कोच भी रहे हैं। उन्होंने अभी तक दो बार पीकेएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। संजीव बालियान ने तीसरे सीजन के दौरान पटना पाइरेट्स को चैंपियन बनाया था और इसके बाद 9वें सीजन के दौरान जयपुर पिंक पैंथर्स को खिताब जिताया। उनकी कोचिंग में जयपुर ने 10वें सीजन के दौरान भी सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। संजीव बालियान पीकेएल के सबसे अनुभवी कोचों में से एक हैं।

1. बीसी रमेश (3 पीकेएल टाइटल)

पुनेरी पलटन की टीम अगर इस पीकेएल की चैंपियन है तो इसका काफी ज्यादा श्रेय उनके हेड कोच बीसी रमेश को दिया जाना चाहिए। जिस तरह से इस सीजन वो टीम को आगे लेकर गए वो काबिलेतारीफ है। पिछली बार टीम फाइनल में चूक गई थी लेकिन उस निराशा से उबरते हुए उन्होंने एक बार फिर टीम को फाइनल में पहुंचाया और इस बार टाइटल भी जिताया। ये पहली बार नहीं है जब बीसी रमेश ने कोच के तौर पर पीकेएल का टाइटल जीता है।

इससे पहले सातवें सीजन में उन्होंने बंगाल वारियर्स को चैंपियन बनाया था और उससे भी पहले छठे सीजन के दौरान असिस्टेंट कोच के तौर पर बेंगलुरु बुल्स को टाइटल जिताने में अपनी अहम भूमिका अदा की थी। कुल मिलाकर बीसी रमेश का ये तीसरा पीकेएल टाइटल था। बीसी रमेश काफी शांत स्वभाव वाले कोच हैं। मैच के दौरान वो काफी कूल रहते हैं और अपनी भावनाएं जाहिर नहीं करते हैं शायद यही उनके सफलता की प्रमुख वजह है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.