Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: हमें सभी खिलाड़ियों पर गर्व है, हरियाणा स्टीलर्स के मालिक ने फाइनल हारने के बावजूद कही बड़ी बात

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :March 2, 2024 at 2:48 PM
Modified at :March 2, 2024 at 2:48 PM
PKL 10: हमें सभी खिलाड़ियों पर गर्व है, हरियाणा स्टीलर्स के मालिक ने फाइनल हारने के बावजूद कही बड़ी बात

फाइनल में हरियाणा को पुनरी पलटन के खिलाफ करारी शिकस्त मिली।

पीकेएल के दसवें सीजन (PKL 10) का फाइनल 1 मार्च को हैदराबाद में खेला गया। हरियाणा स्टीलर्स पहली बार फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन कड़ा संघर्ष करने के बावजूद टीम ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो पाई। हरियाणा खूब कोशिशों के बावजूद 25-28 से मैच हार बैठी।

हरियाणा स्टीलर्स की ओर से शिवम पटारे ने रेड में कई अच्छे पॉइंट्स हासिल किए, लेकिन दूसरी ओर विनय फाइनल मैच में बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं दूसरे हाफ में हरियाणा स्टीलर्स का वर्ल्ड-क्लास डिफेंस इतना फिसड्डी साबित हुआ कि टीम केवल एक टैकल पॉइंट हासिल कर पाई।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा स्टीलर्स के कोच ने हार के बावजूद टीम के प्रदर्शन की तारीफ की है और अपनी हार की 2 सबसे बड़ी गलतियां गिनवाई हैं।

हमें 2 कारणों से हार मिली – मनप्रीत सिंह

हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने कहा, “मैं अब भी मानता हूं कि टीम अच्छा खेली है, लेकिन मेरे अनुसार हमें 2 कारणों से हार मिली है। पहला ये कि हम उनके रेडर्स को Do-or-Die रेड में टैकल नहीं कर पाए। वहीं दूसरा कारण पंकज मोहिते की 4 पॉइंट्स की रेड रही, जिसके कारण हम पिछड़ने लगे थे।”

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

विनय का चलना बहुत जरूरी था – मनप्रीत सिंह

मनप्रीत सिंह ने कहा, “हां रेडिंग में बदलाव किया जा सकता था, लेकिन शिवम पटारे बहुत अच्छी लय में चल रहे थे। इसके बावजूद सिद्धार्थ देसाई को अंदर लेकर आते तो उनमें से कोई एक ही रेड कर पाता कोई दोनों लेफ्ट रेडर हैं। राइट साइड के रेडर विनय का चलना बहुत जरूरी था, लेकिन दुर्भाग्यवश वो प्लान के अनुसार नहीं खेल पाए। सिद्धार्थ को जल्दी ना लाना भी हमारी बड़ी गलती रही।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

हार आपको ज्यादा सीख देती है – दिवयांशु सिंह

हरियाणा स्टीलर्स के मालिक JSW Sports ग्रुप के CEO दिवयांशु सिंह ने कहा, “मैं टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं, खिलाड़ियों ने पूरी जान लगाकर कबड्डी खेली है। जयदीप दहिया और मोहित नांदल कभी NYP थे, लेकिन उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में उभरते देखने पर JSW ग्रुप को बहुत गर्व है। टीम ने बहुत अच्छा करके दिखाया है और ये हरियाणा और हरियाणा स्टीलर्स के लिए गर्व का पल है। मुझे लगता है कि हमें हार को सकारात्मक तरीके से लेना चाहिए क्योंकि हार आपको जीत से ज्यादा चीज़ें सिखाकर जाती है। हमें खिलाड़ियों पर गर्व है।”

हमारे डिफेंस से केवल 2 गलतियां हुई – मनप्रीत सिंह

मनप्रीत सिंह ने कहा, “मेरे नजरिए से हमारा डिफेंस बहुत अच्छा खेला है क्योंकि हमसे 2 ही बड़ी गलतियां हुई हैं। पहली गलती वो रही जब नवीन कुंडु ने 3 के डिफेंस में एडवांस टैकल किया और दूसरी गलती पंकज मोहिते को ना रोक पाने की रही। उनके पास 2 लेफ्ट और 2 राइट के रेडर हैं। हमने असलम इनामदार, मोहित गोयत और आकाश शिंदे को भी पॉइंट्स नहीं दिए। डिफेंस अच्छा खेला है, लेकिन ये मानता हूं कि उस लेवल का प्रदर्शन नहीं कर पाए जो आपको मैच जिता सकता था।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.