Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

सात बड़े मैच जो WWE को Backlash 2024 के लिए जरूर बुक करने चाहिए

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :April 15, 2024 at 1:39 PM
Modified at :April 15, 2024 at 1:39 PM
सात बड़े मैच जो WWE को Backlash 2024 के लिए जरूर बुक करने चाहिए

ये पहला इवेंट है जिसका आयोजन फ्रांस में होगा।

WWE का अगला पे-पर-व्यू इवेंट बैकलैश (Backlash) है जो 4 मई, 2024 को होने वाला है। ये पहला मौका होगा जब फ्रांस किसी पे-पर-व्यू इवेंट की मेजबानी कर रहा होगा, जिसमें कई धमाकेदार मुकाबले देखे जाने की उम्मीद है। स्टोरीलाइंस बेहद दिलचस्प रही हैं, इसलिए आइए जानते हैं उन 7 मैचों के बारे में, जिन्हें WWE Backlash 2024 के लिए जरूर बुक किया जाना चाहिए।

Backlash 2024 में जरूर होने चाहिए ये मैच:

7. रिया रिप्ली vs लिव मॉर्गन

Raw में पिछले हफ्ते मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन का बैकस्टेज ब्रॉल देखने को मिला था। रिप्ली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लिव मॉर्गन से जुड़े एक पोस्ट पर धमकी भरा संदेश भी भेजा है, जो दर्शा रहा है कि दोनों रेसलर्स एक-दूसरे को चैलेंज करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। वैसे भी चोट के बाद रिप्ली के खिलाफ सिंगल्स मैच मॉर्गन को अपना खोया हुआ मोमेंटम वापस दिला सकता है।

6. लोगन पॉल vs एलए नाइट

लोगन पॉल ने WrestleMania 40 में सोशल मीडिया स्टार ‘स्पीड’ की मदद से अपनी WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। अब उन्हें अगले चैलेंजर की जरूरत होगी। चूंकि लोगन सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाले हील रेसलर्स में से एक हैं, ऐसे में उन्हें सबसे उभरते हुए बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक बन चुके एलए नाइट से भिड़ना चाहिए। रोमन रेंस के खिलाफ चैंपियनशिप जीत का अवसर गंवाने के बाद नाइट भी टाइटल जीतने के नए अवसरों की तलाश कर रहे होंगे।

5. डेमियन प्रीस्ट vs शेमस

पिछले हफ्ते Raw में शेमस की वापसी के संकेत मिले थे, इसलिए संभावनाएं हैं कि द केल्टिक वॉरियर रिटर्न के बाद रेड ब्रांड को जॉइन करेंगे। ये भी बताया जा रहा है कि वापसी के बाद उन्हें किसी टैग टीम नहीं बल्कि सिंगल्स रेसलर के रूप में बड़ा पुश दिया जा सकता है। उन्हें नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ फ्यूड मिलना भी कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी क्योंकि शेमस, रियल लाइफ में ड्रू मैकइंटायर के अच्छे दोस्त हैं। इस एंगल से बेबीफेस शेमस, हील डेमियन प्रीस्ट और ड्रू मैकइंटायर की ट्रिपल थ्रेट स्टोरीलाइन भी शुरू की जा सकेगी।

4. डकोटा काई vs बेली

बेली ने WrestleMania 40 में इयो स्काई को हराकर WWE विमेंस चैंपियनशिप जीती है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि द डैमेज कंट्रोल की मेंबर डकोटा काई उनकी पहली चैलेंजर बन सकती हैं। ये गौर करने वाली बात है कि डकोटा ने बेली को ने बार धोखा दिया था। Backlash 2024 में लोग भी चाहेंगे कि बेली आखिरकार डकोटा काई को कड़ा सबक जरूर सिखाएं।

3. सैमी जेन vs चैड गेबल

लोग चाहते थे कि चैड गेबल नए WWE इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियन बनें, लेकिन WrestleMania 40 में गुंथर को हराकर सैमी जेन नए चैंपियन बन गए हैं। चाहे गेबल, जेन के एक दोस्त की भूमिका में नजर आए हैं, लेकिन इस तरह के एंगल में अक्सर धोखा जरूर देखा जाता है। इस कारण बहुत जल्द गेबल vs जेन भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

2. जिमी उसो vs सोलो सिकोआ

SmackDown के हालिया इवेंट में सोलो सिकोआ ने अपने ही भाई जिमी उसो को धोखा देकर उन्हें द ब्लडलाइन से बाहर कर दिया था। ऐसे में टामा टोंगा का WWE डेब्यू हुआ है, जिन्हें लेकर उम्मीद की जा रही है कि वो ब्लडलाइन में जिमी उसो की जगह ले सकते हैं। SmackDown में धोखे के बाद ये उम्मीद करना गलत नहीं होगा कि Backlash 2024 में जिमी उसो और सोलो सिकोआ आमने-सामने आ सकते हैं।

1. कोडी रोड्स vs एजे स्टाइल्स

कोडी रोड्स WrestleMania 40 में रोमन रेंस को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हैं। उन्हें एक नए चैलेंजर की तलाश होगी। इस बीच एजे स्टाइल्स का हील किरदार बड़े आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और फैंस भी चाहते हैं कि स्टाइल्स एक बार फिर चैंपियन बनें। हालांकि स्टाइल्स को रेसलमेनिया में एलए नाइट के हाथों हार मिली थी, लेकिन द फिनॉमिनल वन को कोडी रोड्स के पहले सीरियस अपोनेंट के रूप में देखा जाना गलत नहीं होगा। रोड्स के खिलाफ स्टोरीलाइन से स्टाइल्स काफी अच्छी लय हासिल कर सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.