Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

GT vs RR क्वालीफायर 2 में वैभव सूर्यवंशी द्वारा बनाए गए सभी रिकॉर्ड्स की लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 29, 2026 at 11:38 PM (GMT+5:30)
Modified at :May 29, 2026 at 11:52 PM (GMT+5:30)
GT vs RR क्वालीफायर 2 में वैभव सूर्यवंशी द्वारा बनाए गए सभी रिकॉर्ड्स की लिस्ट

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 47 गेंदों पर 96 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। हालांकि, वह अपने शतक से सिर्फ चार रन दूर रह गए, लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।

15 वर्षीय बल्लेबाज पूरे सीजन शानदार फॉर्म में नजर आए हैं और 16 मैचों में 776 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में भी सबसे आगे चल रहे हैं। अब आइए जानते हैं गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनकी इस यादगार पारी के दौरान बने रिकॉर्ड्स के बारे में।

क्वालीफायर 2 में वैभव सूर्यवंशी ने ये 8 बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए-

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

1. वैभव सूर्यवंशी अब IPL के एक सीजन में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में पावरप्ले में 521 रन बनाए। इसी के साथ 15 वर्षीय बल्लेबाज में डेविड वॉर्नर (2016 में 467 रन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

2. गुजरात टाइटंस के खिलाफ 96 रनों की पारी के बाद लगाने के बाद वैभव IPL 2026 में आठ 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए।

3. सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL प्लेऑफ में दो 50+ स्कोर बनाने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवल जोस बटलर और ध्रुव जुरेल ने किया था।

4. 15 वर्षीय वैभव अब IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 23 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करके लैंडल सिमंस की बराबरी की। इस मामले में शॉन मार्श (21 पारियों) अब भी पहले स्थान पर हैं।

5. बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज सूर्यवंशी IPL इतिहास में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 440 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल करके आंद्रे रसेल (545 गेंदों में) का रिकॉर्ड तोड़ा।

6. एलिमिनेटर में 97 और क्वालीफायर 2 में 96 के स्कोर पर आउट होने के बाद वैभव एक सीजन में सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटी में आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पर आ गए हैं। इसी के साथ उन्होंने मिचेल मार्श (2026 में 2 बार) की बराबरी कर ली। इस लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल (2014 में 3 बार) पहले स्थान पर हैं।

7. वैभव अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा (3) बार नर्वस नाइंटीज का शिकार होने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर भी आ गए हैं। उनके अलावा, डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल और ऋतुराज गायकवाड़ भी 3-3 बार 90 से 100 रनों के बीच आउट हो चुके हैं।

8. सूर्यवंशी 2026 में 775 रनों के साथ एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में विराट कोहली (2016 में 973 रन), शुभमन गिल (2023 में 890 रन), जोस बटलर (2022 में 863 रन) और डेविड वॉर्नर (2016 में 848 रन) उनसे ऊपर हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.