आईपीएल में अभिषेक शर्मा की पांच सबसे अच्छी पारियां

अभिषेक शर्मा ने अब तक आईपीएल में 2 शतक लगाए हैं।
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग करने वाले अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। 2018 में दिल्ली कैपिटल्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक, हैदराबाद के साथ जुड़कर एक घातक बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं।
अभिषेक के आईपीएल करियर के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 89 मैचों में 170.09 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 2,297 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं। अभिषेक की बल्लेबाजी का मुख्य आधार उनकी निडरता है, जो उन्हें किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की ताकत देती है।
उनके खेलने का अंदाज कुछ ऐसा है कि जब उनका बल्ला चलता है, तो विपक्षी टीम के लिए वापसी करना नामुमकिन हो जाता है।तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको अभिषेक शर्मा के आईपीएल करियर की पांच सबसे यादगार पारियाों के बारे में बताते हैं।
5. 74 रन बनाम पंजाब किंग्स (2026):
11 अप्रैल 2026 को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 28 गेंदों में 74 रन ठोके। इस छोटी लेकिन विनाशकारी पारी में उन्होंने 8 गगनचुंबी छक्के लगाए, जिससे हैदराबाद ने मैच पर शुरू से ही अपना शिकंजा कस लिया था।
4. 75 रन बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2022):
9 अप्रैल 2022 को CSK के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 75 रनों की मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी यह पारी संयम और आक्रामकता का मिश्रण थी, जिससे उनकी टीम ने CSK को 8 विकेट से हरा दिया।
3. 75 रन बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (2024):

8 मई 2024 को हैदराबाद में लक्ष्य का पीछा करते हुए, अभिषेक ने अपनी क्लास दिखाई। 75 रनों की नाबाद पारी खेलने के लिए उन्होंने केवल 28 गेंदों का सामना किया। चेज करते हुए, उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच को एकतरफा बना दिया और SRH को 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई।
2. 135 रन बनाम दिल्ली कैपिटल्स (2026):
21 अप्रैल 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद के घरेलू मैदान राजीव गांधी स्टेडियम में, अभिषेक ने दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ा दीं। पहली पारी में खेलते हुए उन्होंने मात्र 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए। इसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल थे। इस दमदार पारी की मदद से टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया और दिल्ली को 47 रनों से मात दी।
1. 141 रन बनाम पंजाब किंग्स (2025):

12 अप्रैल 2025 को खेली गई यह पारी उनके करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए, अभिषेक ने केवल 55 गेंदों में 141 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के जड़े।
उनकी इस शानदार पारी की बदौलत हैदराबाद ने 200 से अधिक का स्कोर आासानी से चेज किया और पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.