Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

AEW न्यूज

AEW All In 2024 Full Results: पूर्व WWE स्टार ने किया बड़ा कारनामा, इवेंट में मिले पांच नए चैंपियंस

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :August 26, 2024 at 1:14 PM
Modified at :August 26, 2024 at 1:14 PM
AEW All In 2024 Full Results: पूर्व WWE स्टार ने किया बड़ा कारनामा, इवेंट में मिले पांच नए चैंपियंस

रिकोशे का डेब्यू, स्टिंग की वापसी के साथ-साथ इवेंट में कई जबरदस्त चीजें हुई।

AEW ऑल इन 2024 पे-पर-व्यू आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है। लंदन, यूनाइटेड किंगडम के वेम्बली स्टेडियम में हुआ ये इवेंट काफी धमाकेदार रहा, जिसमें एक से बढ़कर एक जबरदस्त मैच देखने को मिले। आप जानते ही होंगे ऑल इन, AEW का सबसे बड़ा इवेंट था, जिसके चलते कंपनी ने इवेंट को शानदार बनाने की हर संभव कोशिश की।

बता दें इवेंट में कई बढ़िया चीजें हुई, कुल पांच सुपरस्टार नए चैंपियन बने। इसके अलावा दिग्गज स्टार स्टिंग ने चौंकाने वाली वापसी की। वहीं पूर्व WWE सुपरस्टार रिकोशे ने इस इवेंट में अपना AEW डेब्यू किया। इसके साथ ही कई और भी चीजें हुई, तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको All In 2024 के पूरे रिजल्ट और बाकी तमाम चीजों के बारे में बताते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

AEW All In 2024 रिजल्ट्स:

पैक एंड ब्लैकपूल कॉम्बैट क्लब ने AEW वर्ल्ड ट्रायोस चैंपियनशिप जीता।

“द ग्लैमर” मारिया मे ने “टाइमलेस” टोनी स्टॉर्म को हराकर AEW विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीता।

HOOK ने FTW चैंपियनशिप जीतने के लिए सबमिशन द्वारा क्रिस जेरिको को हराया।

यंग बक्स ने FTR और द एक्लेम्ड को हराकर AEW वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप को रिटेन किया।

क्रिश्चियन केज ने AEW वर्ल्ड चैम्पियनशिप का कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए कैसीनो गौंटलेट मैच में काइल ओ’रेली को पिन किया। इस मैच में रिकोशे ने AEW डेब्यू करते हुए सभी को चौंका दिया।

विल ऑस्प्रे ने MJF को पिनफॉल से हराकर AEW अमेरिकन/इंटरनेशनल चैंपियनशिप जीता।

मर्सिडीज मोन ने ब्रिट बेकर को पिनफॉल से हराकर अपनी AEW TBS चैंपियनशिप को रिटेन किया।

जैक पेरी ने डार्बी एलिन को ताबूत में बंद करके हरा दिया और अपनी AEW TNT चैंपियनशिप को रिटेन किया। इस मैच के बाद, पेरी और द यंग बक्स ने एलिन को जलाने की कोशिश की, लेकिन स्टिंग ने वापस आकर उन्हें बचा लिया।

स्वेर्व स्ट्रिकलैंड को हराकर ब्रायन डेनियलसन नए AEW वर्ल्ड चैंपियन बने, साथ ही दांव पर लगा अपना करियर भी बचाया।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.