AFG vs IND Dream11 Prediction, पहला टी20, भारत और अफगानिस्तान सीरीज 2026
AFG vs IND के पहले टी20 में इन खिलाड़ियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
अफगानिस्तान और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जहाँ श्रेयस अय्यर घरेलू मैदान पर पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।
हालांकि, भारत भले ही दिल्ली में घर पर यह मैच खेल रहा है, लेकिन अफगानिस्तान ने इसे अपने होम ग्राउंड के रूप में चुना है। ऐसे में टीम इंडिया अपने ही घर पर मेहमान बनकर खेलेगी। भारत की टीम में जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है, जिससे टीम को मजबूती मिली है। वहीं अफगानिस्तान भी इस मुकाबले में अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगा।
AFG vs IND: मैच डिटेल्स
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
- मैच: अफगानिस्तान बनाम भारत, पहला टी20, भारत और अफगानिस्तान सीरीज 2026
- तारीख: 13 सितंबर 2026 (रविवार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
AFG vs IND: हेड टू हेड
अफगानिस्तान और भारत के बीच अब तक 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 8 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। अफगानिस्तान को अभी तक भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत नहीं मिली है।
AFG vs IND: पिच रिपोर्ट
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। यहां की पिच सपाट रहती है, साथ ही बाउंड्री भी छोटी हैं और इस मैदान की आउटफील्ड भी तेज है। ऐसे में यहाँ पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान माना जाता है।
इस मैदान पर गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहती हैं और 210 से 230 रनों के आसपास का स्कोर जीतने वाला हो सकता है। ऐसे में ड्रीम11 टीम में ऐसे बल्लेबाजों और ऑलराउंडरों को प्राथमिकता दी जा सकती है, जो तेजी से रन बनाने के साथ गेंद से भी योगदान दे सकते हैं।
AFG vs IND: संभावित प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नाइब, सेदिकुल्लाह अतल, अजमतुल्लाह उमरजई, दारविश रसूली, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक।
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
AFG vs IND Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: ईशान किशन, रहमानुल्लाह गुरबाज
बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, इब्राहिम जादरान, तिलक वर्मा
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, राशिद खान
कप्तान की पहली पसंद: श्रेयस अय्यर || कप्तान की दूसरी पसंद: अजमतुल्लाह उमरजई
उप कप्तान की पहली पसंद: ईशान किशन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: रहमानुल्लाह गुरबाज
AFG vs IND Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज, ईशान किशन
बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, इब्राहिम जादरान
ऑलराउंडर: अजमतुल्लाह उमरजई, अक्षर पटेल, गुलबदीन नाइब
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, फजलहक फारूकी
कप्तान की पहली पसंद: वैभव सूर्यवंशी || कप्तान की दूसरी पसंद: अक्षर पटेल
उप कप्तान की पहली पसंद: अभिषेक शर्मा || उप कप्तान की दूसरी पसंद: नीतीश कुमार रेड्डी
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
