Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

AFG vs IND Dream11 Prediction, दूसरा टी20, भारत और अफगानिस्तान सीरीज 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 15, 2026 at 9:13 AM
Modified at :September 15, 2026 at 9:13 AM
AFG vs IND Dream11 Prediction, दूसरा टी20, भारत और अफगानिस्तान सीरीज 2026

AFG vs IND के दूसरे टी20 में इन खिलाड़ियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बड़ा इनाम जीत सकते हैं।

अफगानिस्तान और भारत के बीच (AFG vs IND) तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस सीरीज में भारत ने पहले टी20 मैच में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब अफगानिस्तान की नजरें जीत हासिल करके वापसी करने पर होगी, जबकि भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने 157 रनों का लक्ष्य केवल 13.4 ओवरों में हासिल कर लिया था। दूसरे मैच में भी बल्लेबाजों और ऑलराउंडर्स का प्रदर्शन Dream11 टीम के लिए अहम हो सकता है।

AFG vs IND: मैच डिटेल्स

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
  • मैच: अफगानिस्तान बनाम भारत, दूसरा टी20, भारत और अफगानिस्तान सीरीज 2026
  • तारीख: 15 सितंबर 2026, मंगलवार
  • समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
  • स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

AFG vs IND: हेड टू हेड

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 9 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला रद्द हो गया था। अफगानिस्तान को अब तक भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत नहीं मिली है।

AFG vs IND: पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। यहाँ मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी करना आसान हो सकता है।

दिल्ली के इस मैदान पर बाउंड्री थोड़ी छोटी है। एक तरफ की बाउंड्री करीब 60 से 65 मीटर की है, जिससे बल्लेबाजों को फायदा मिलता है। ऐसे में यहां बड़े स्कोर का पीछा करना भी संभव है।

AFG vs IND: संभावित प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अतल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई।

AFG vs IND Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: ईशान किशन, रहमानुल्लाह गुरबाज, संजू सैमसन

बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, इब्राहिम जादरान

ऑलराउंडर्स: मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नाइब

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, राशिद खान, अर्शदीप सिंह

कप्तान की पहली पसंद: अभिषेक शर्मा || कप्तान की दूसरी पसंद: ईशान किशन

उप कप्तान की पहली पसंद: अजमतुल्लाह उमरजई || उप कप्तान की दूसरी पसंद: मोहम्मद नबी

AFG vs IND Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: ईशान किशन, रहमानुल्लाह गुरबाज

बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर

ऑलराउंडर्स: मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नाइब

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, राशिद खान, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई

कप्तान की पहली पसंद: ईशान किशन || कप्तान की दूसरी पसंद: श्रेयस अय्यर

उप कप्तान की पहली पसंद: अभिषेक शर्मा || उप कप्तान की दूसरी पसंद: रहमानुल्लाह गुरबाज

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.