Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 किन भाषाओं में देख सकेंगे? जानिए पूरी डिटेल्स

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 4, 2026 at 10:48 PM
Modified at :June 4, 2026 at 10:48 PM
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 किन भाषाओं में देख सकेंगे? जानिए पूरी डिटेल्स

(Courtesy : Getty Images)

भारतीय फुटबॉल फैंस फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैचों को कई भाषाओं में देख सकेंगे।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है और इस बार टूर्नामेंट कई मायनों में खास रहने वाला है। पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे मैचों की संख्या भी पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई है।

यूएसए, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर भारत में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारतीय दर्शकों के लिए प्रसारण और स्ट्रीमिंग से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 भारत में किन भाषाओं में उपलब्ध होगा?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कुल 4 भाषाओं में उपलब्ध होगा।

भारतीय फुटबॉल फैंस हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और मलयालम में इस टूर्नामेंट का आनंद ले सकेंगे। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों के दर्शकों को अपनी पसंदीदा भाषा में मुकाबले देखने का मौका मिलेगा।

किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव प्रसारण Zee Entertainment के Unite8 Sports नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी। हालांकि, सभी मैच देखने के लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।

बता दें कि, सभी 104 मुकाबलों का प्रसारण Unite8 Sports चैनल नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा, हिंदी कमेंट्री Unite8 Sports 1 और Unite8 Sports 1 HD पर उपलब्ध होगी, जबकि अंग्रेजी कमेंट्री Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD पर प्रसारित की जाएगी। इतना ही नहीं, बंगाली और मलयालम भाषा में भी दर्शकों को कमेंट्री और प्रसारण का विकल्प मिलेगा।

भारतीय मूल के खिलाड़ियों पर भी रहेंगी नजरें

इस बार के फीफा वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के कुछ खिलाड़ियों पर भी भारतीय फुटबॉल फैंस की खास नजर रहने वाली है। इनमें कतर के नायल मेसन और ताहसिन मोहम्मद जमशिद के अलावा न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी सरप्रीत सिंह शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी भारतीय दर्शकों के लिए टूर्नामेंट को और भी दिलचस्प बना सकती है।

इतिहास का सबसे बड़ा फीफा वर्ल्ड कप

फीफा वर्ल्ड कप 2026 पुरुष फुटबॉल वर्ल्ड कप का 23वां संस्करण होगा। इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के सभी मैच नॉर्थ अमेरिका के 16 अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा,फीफा वर्ल्ड 2026 का उद्घाटन मुकाबला 11 जून को मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज़्टेका में खेला जाएगा, जबकि फाइनल 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.