फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में होने वाले सभी मैचों की लिस्ट
(Courtesy : Getty Images)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले धीरे-धीरे तय हो रहे हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब नॉकआउट स्टेज के सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। राउंड ऑफ 32 के मुकाबलों के बाद अब राउंड ऑफ 16 की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है, जहां हर मैच जीतने वाली टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।
कनाडा, मैक्सिको और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस वर्ल्ड कप में पहली बार 48 टीमों ने हिस्सा लिया। इस बार नए फॉर्मेट के तहत राउंड ऑफ 32 को भी शामिल किया गया, जिसके बाद अंतिम 16 टीमें खिताब की रेस में आगे बढ़ेंगी। उस स्टेज में हर मुकाबला करो या मरो का होगा और किसी भी टीम की छोटी सी गलती भी उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ सकती है।
कब शुरू होंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले?
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबलों की शुरुआत 4 जुलाई से होगी। इस स्टेज में राउंड ऑफ 32 से जीतकर आने वाली 16 टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी। इसमें हर मुकाबला नॉकआउट होगा, इसलिए हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर वहीं समाप्त हो जाएगा, जबकि विजेता टीम अगले राउंड में जगह बनाएगी।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 के सभी तय मुकाबले
1. कनाडा बनाम मोरक्को
राउंड ऑफ 32 में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराने के बाद कनाडा ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। अब उसका सामना 04 जुलाई को मोरक्को से होगा, जिसने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराकर बड़ा उलटफेर किया। यह मैच फुल टाइम में 1-1 से ड्रॉ रहा था, लेकिन फिर अफ्रीकी टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से जीत दर्ज की।
2. पराग्वे बनाम फ्रांस
पराग्वे ने राउंड ऑफ 32 में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। फुल टाइम में यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा, लेकिन पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत हासिल की।
वहीं दूसरी तरफ फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया अब 05 जुलाई को राउंड ऑफ 16 में पराग्वे का सामना फ्रांस से होगा।
3. ब्राजील बनाम नॉर्वे
ब्राजील ने जापान को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मुकाबले में गैब्रियल ने 90+6वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई। अब सेलेकाओ का अगला मुकाबला 06 जुलाई को राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे से होगा, जिन्होंने आईवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर इस राउंड में जगह बनाई है। यह इस स्टेज का सबसे चर्चित मुकाबला भी हो सकता है।
4. मेक्सिको बनाम इंग्लैंड
मेक्सिको ने इक्वाडोर के खिलाफ राउंड ऑफ़ 32 के मुकाबले में 2-0 से जीत हासिल करके और इंग्लैंड ने DR कांगो को -1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। अब ये दोनों टीमें 06 जुलाई को मेक्सिको सिटी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, जहाँ विजेता टीम को आगे जाने का मौका मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम का सफर वहीं समाप्त हो जाएगा।
5. पुर्तगाल बनाम स्पेन
पुर्तगाल ने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को 2-1 हराने के बाद और स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से एकतरफा हराकर अगले स्टेज में जगह बनाई। अब ये दोनों टीमें 07 जुलाई को राउंड ऑफ 16 में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी, जो इस राउंड के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक होगा।
6. यूएसए बनाम बेल्जियम
यूएसए ने बोस्निया एंड हर्जेगोविना के खिलाफ 2-0 से और बेल्जियम ने सेनेगल के खिलाफ 3-2 से शानदार जीत हासिल करके अगले नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली। अब ये दोनों टीमें 07 जुलाई को राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जहाँ जीत हासिल करने वाली टीम क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाएगी।
7. अर्जेंटीना बनाम इजिप्ट
मेसी के एतिहासिक 20वें वर्ल्ड कप गोल के चलते अर्जेंटीना ने काबो वर्डे को 2-1 हराया, जबकि इजिप्ट ने पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए बड़ा उलटफेर किया। अब ये दोनों टीमें राउंड ऑफ 16 में एक-दूसरे से मुकाबला करते हुए नजर आएंगी। यह मुकाबला 07 जुलाई को खेला जाएगा।
8. स्विट्जरलैंड बनाम कोलंबिया
स्विस टीम ने अल्जीरिया को राउंड ऑफ 32 में 2-0 से हराकर और कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हराते हुए राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई है। ये दोनों टीमें 08 जुलाई को एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी, जो इस स्टेज का आखिरी मैच भी होगा।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
