Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टरफाइनल में होने वाले सभी मैचों की लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 7, 2026 at 8:21 PM
Modified at :July 8, 2026 at 7:54 PM
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टरफाइनल में होने वाले सभी मैचों की लिस्ट

(Courtesy : Getty Images)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टरफाइनल में एक से बढ़कर एक जबरदस्त मुकाबले होंगे।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टरफाइनल मैचों की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। राउंड ऑफ 16 के मुकाबलों के साथ ही कई टीमों ने अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब खिताब की जंग और भी रोमांचक होने वाली है।

कनाडा, यूएसए और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस वर्ल्ड कप में अब हर मुकाबला ‘करो या मरो’ की स्थिति वाला है। मोरक्को, फ्रांस, नॉर्वे, इंग्लैंड, स्पेन और बेल्जियम जैसी टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी हैं। अब इन टीमों के बीच सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने की होड़ देखने को मिलेगी।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले कब खेले जाएंगे?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले 10 जुलाई से शुरू होंगे। इस स्टेज में राउंड ऑफ 16 में जीत हासिल करने वाली आठ टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी।

ये मुकाबले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टरफाइनल में खेले जाएंगे

1. मोरक्को बनाम फ्रांस

मोरक्को इस बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। राउंड ऑफ 16 में कनाडा को 3-0 से हराने के बाद एटलस लायंस का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। अब उनके सामने दो बार की वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस की चुनौती होगी।

फ्रांस ने पैराग्वे को 1-0 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। किलियन एम्बाप्पे के निर्णायक गोल की बदौलत ले ब्लूज़ ने जीत दर्ज की। अब दोनों टीमों के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला 10 जुलाई को खेला जाएगा।

2. नॉर्वे बनाम इंग्लैंड

राउंड ऑफ 16 का सबसे बड़ा उलटफेर नॉर्वे ने किया। एरलिंग हालांड के दो गोल की मदद से नॉर्वे ने ब्राज़ील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। स्टेल सोलबक्केन की टीम इस वर्ल्ड कप में शानदार लय में नजर आ रही है।

वहीं इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। अब दोनों टीमों के बीच 12 जुलाई को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए कड़ा मुकाबला होगा।

3. स्पेन बनाम बेल्जियम

स्पेन ने पुर्तगाल के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर क्वार्टरफाइनल का टिकट कटाया। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल मिकेल मेरिनो ने किया, जिसकी बदौलत ला रोजा अगले दौर में पहुंच गई।

दूसरी ओर बेल्जियम ने यूएसए को 4-1 से हराकर अपने इरादे साफ कर दिए। रेड डेविल्स ने शानदार आक्रामक खेल दिखाते हुए आसान जीत दर्ज की और अब 11 जुलाई को उनका सामना स्पेन जैसी मजबूत टीम से होगा।

4. अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चौथा और आखिरी क्वार्टर-फाइनल मैच कैनसस स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा।

अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की। वहीं मुरात याकिन की टीम ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में कोलंबिया को हराया; यह मैच पेनल्टी शूटआउट तक गया था।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

KhelNow on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.