Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में होने वाले मैचों की लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 14, 2026 at 8:35 AM
Modified at :July 14, 2026 at 8:35 AM
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में होने वाले मैचों की लिस्ट

(Courtesy : Getty Images)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताब की रेस में अब केवल चार टीमें बची हैं।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब खिताबी मुकाबले के बेहद करीब पहुंच चुका है। क्वार्टरफाइनल मुकाबलों के बाद अब केवल चार टीमें ही खिताब की दौड़ में बची हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली हर टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अब उनकी नजरें फाइनल में जगह बनाने पर होंगी।

कनाडा, मैक्सिको और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमों ने हिस्सा लिया। नए फॉर्मेट के तहत राउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16 और क्वार्टरफाइनल के बाद अब सेमीफाइनल का दौर शुरू होने जा रहा है। यहां से हारने वाली टीम का खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा, जबकि विजेता टीम सीधे फाइनल में जगह पक्की कर लेगी।

कब शुरू होंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत 15 जुलाई से होगी, जबकि दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा। ये दोनों ही मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से शुरू होंगे।

ये हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के सभी तय मुकाबले

1. फ्रांस बनाम स्पेन

टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीमों में शामिल फ्रांस और स्पेन पहले सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों ने अब तक अजेय रहते हुए अंतिम चार में जगह बनाई है। यह मुकाबला 15 जुलाई को खेला जाएगा।

किलियन एम्बाप्पे की अगुआई वाली फ्रांसीसी टीम का मुकाबला संतुलित स्पेनिश टीम से होगा, जिसमें लमिन यमाल जैसे चर्चित खिलाड़ी हैं। हालांकि, फ्रांस ने अब तक तीनों नॉकआउट मुकाबलों में विपक्षी टीम को एक भी गोल नहीं करने दिया है। ऐसे में यह मैच देखने लायक रहेगा।

2. इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना

दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से होगा। इंग्लैंड ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय बरकरार रखी है, जबकि अर्जेंटीना ने कठिन मुकाबलों में वापसी करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है।

अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ 16 में इजिप्ट के खिलाफ 2-0 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने क्वार्टरफाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया। हालांकि, इस मुकाबले में मेसी कोई गोल नहीं दाग सके।

दूसरी ओर, क्वार्टरफाइनल मुकाबले में नॉर्वे के खिलाफ इंग्लैंड के जूड बेलिंघम के शानदार दो मैच विनिंग गोल के बाद अब इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। यह मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा।

इन दोनों मुकाबलों के विजेता फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगे, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। ऐसे में फुटबॉल फैंस को सेमीफाइनल में दो बेहद रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.