Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रेड कार्ड पाने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 3, 2026 at 2:50 PM
Modified at :July 3, 2026 at 2:50 PM
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रेड कार्ड पाने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कई खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाया जा चुका है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रेड कार्ड की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कनाडा, यूएसए और मेक्सिको की मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में अब तक कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे हैं, लेकिन कुछ मैच खिलाड़ियों के अनुशासनहीन व्यवहार की वजह से भी चर्चा में रहे।

48 टीमों और 1,200 से अधिक खिलाड़ियों वाले इस ऐतिहासिक वर्ल्ड कप में हर मुकाबले का महत्व काफी बढ़ गया है। ऐसे में एक रेड कार्ड किसी खिलाड़ी के साथ-साथ उसकी टीम की रणनीति पर भी बड़ा असर डाल सकता है। अब तक इस टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से लेकर नॉकआउट स्टेज तक कई खिलाड़ियों को इसी के चलते मैदान छोड़ना पड़ा है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रेड कार्ड का क्या नियम है?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

फीफा के नियमों के अनुसार किसी खिलाड़ी को रेड कार्ड मिलने पर उसे तुरंत मैदान छोड़ना पड़ता है और वह अगले मुकाबले में भी हिस्सा नहीं ले सकता। यदि किसी खिलाड़ी का फाउल बेहद गंभीर या हिंसक माना जाता है, तो फीफा अनुशासन समिति अतिरिक्त मैचों का बैन भी लगा सकती है।

इस टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में तीन खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाया गया था। दक्षिण अफ्रीका के याया सिथोले गोल करने का साफ मौका रोकने के चलते इस टूर्नामेंट में रेड कार्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। अब आइए फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक मिले सभी रेड कार्ड पर एक नजर डालते हैं।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक मिले सभी रेड कार्ड

क्रमांकखिलाड़ीमिनटटीमविपक्षी टीम
1याया सिथोले49′दक्षिण अफ्रीकामेक्सिको
2थेम्बा ज़्वाने84′दक्षिण अफ्रीकामेक्सिको
3सेसर मोंटेस90+1′मेक्सिकोदक्षिण अफ्रीका
4तारिक मुहरेमोविच80′बोस्निया और हर्जेगोविनास्विट्जरलैंड
5होमाम अहमद33′कतरकनाडा
6असीम मोडिबो54′कतरकनाडा
7नाथन नगोय67′बेल्जियमईरान
8रेबिन सेलुका13′इराकसेनेगल
9अगुस्तीन कानोब्बियो90+5′उरुग्वेस्पेन
10पिएरो इनकापिए90+5′इक्वाडोरमेक्सिको
11फोलारिन बालोगुन64′अमेरिकाबोस्निया और हर्जेगोविना

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.