Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी टीमों की लिस्ट

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 24, 2026 at 9:39 PM
Modified at :May 24, 2026 at 9:39 PM
IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी टीमों की लिस्ट

पॉइंट्स टेबल की टॉप चार टीमें आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाएंगी।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का लीग स्टेज समाप्त हो चुका है और अब फैंस को बेसब्री से प्लेऑफ का इंतजार है। इंडियन प्रीमियर लीग के फॉर्मेट के हिसाब से केवल 4 टीम क्वालीफाई करती हैं और लीग स्टेज के आखिरी दिन चौथी टीम भी तय हो गई हैं।

आपको बता दें कि पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में फिनिश करने वाली टीमों को सीधे फाइनल में जाने का मौका मिलता है। पहले और दूसरे स्थान की टीम पहले क्वालीफायर में भिड़ती हैं, जिसका विजेता डायरेक्ट फाइनल में प्रवेश कर जाता है। वहीं यह मैच हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में दूसरा मौका मिलता है।

तीसरे और चौथे स्थान वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच में टक्कर होती है। इस मुकाबले को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है, जबकि जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में उस टीम से भिड़ती है जिसको क्वालीफायर 1 में हार मिली थी। इस दूसरे क्वालीफायर मैच का विजेता फाइनल में जगह बनाता है।

तो चलिए उन सभी टीमों के बारे में जानते हैं, जो आईपीएल 2026 (IPL 2026) के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB)

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
How could RCB finish in top 2 in IPL 2026? Know the scenario
RCB (Credits: BCCI/IPL)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली सबसे पहली टीम बनी थी। पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराने के बाद RCB ने प्लेऑफ में जगह पक्की की थी। लीग स्टेज की समाप्ति के बाद उनके 18 पॉइंट्स हैं और वो अंक तालिका में सबसे ऊपर मौजूद हैं।

14 मैचों में 9 जीत के बाद बेंगलुरू के 18 अंक हैं। बता दें, अब बेंगलुरू का सामना गुजरात टाइटंस से क्वालीफायर 1 में होगा और इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बना लेगी।

2. गुजरात टाइटंस (GT)

How will GT benefit if SRH beat CSK tonight in IPL 2026?
Gujarat Titans (Credits: BCCI/IPL)

सनराइजर्स हैदराबाद की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ में पहुंच गई। उनके 14 मैचों में 9 जीत के बाद 18 पॉइंट्स हैं और वो पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

3. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

Will Australian players miss IPL 2026 playoffs for Pakistan ODIs? Know here
SRH

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराने के बाद अंतिम-4 में जगह पक्की की। उनके 14 मैचों में 9 जीत के बाद 18 पॉइंट्स हैं और वो पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। बता दें, एलिमिनेटर में हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होगी।

4. राजस्थान रॉयल्स (RR)

Why are Rajasthan Royals favourites to qualify for IPL 2026 Playoffs?
Rajasthan Royals

    आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराने के बाद राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई। उन्होंने इस सीजन लीग स्टेज में 14 में से 8 मुकाबले जीते और 16 अंकों एवं +0.18 के नेट रन रेट के साथ आईपीएल इतिहास में सातवीं बार टॉप 4 में जगह बनाई।

    For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

    TRENDING TOPICS

    FIFA World Cup 2026

    IMPORTANT LINKS

    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Terms Of Use
    Khel Icon

    Add to Preferred Sources

    Download on the

    App Store

    GET IT ON

    Google Play


    2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.