IPL का खिताब लगातार दो बार जीतने वाली टीमों की लिस्ट

अब तक सिर्फ दो टीमों ने ही लगातार आईपीएल का टाइटल जीता है।
आईपीएल (IPL) की ट्रॉफी जीतना अपने आपमें बहुत बड़ी बात होती है, लेकिन उस टाइटल को अगले साल डिफेंड करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। फ्रेंचाइज क्रिकेट में बहुत कम टीमें ऐसी होती हैं जो बैक-टू-बैक टाइटल अपने नाम कर पाती हैं।
साल 2008 में आईपीएल का आगाज हुआ था और तब से लेकर अभी तक कई सारी टीमों ने ट्रॉफी अपने नाम की है लेकिन कुछ ही टीमें ऐसी हैं जिन्होंने लगातार दो सीजन यह प्रतिष्ठित टाइटल अपने नाम किया है। IPL का जो फॉर्मेट होता है वो इस टूर्नामेंट को काफी ज्यादा मुश्किल बना देते हैं।
कई टीमें टाइटल जीतने के बाद अगले साल और मजबूती के साथ उतरती हैं, लेकिन इसके बावजूद अपने खिताब को डिफेंड नहीं कर पाती। बता दें, अभी तक के आईपीएल इतिहास में केवल दो ही टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने लगातार ट्रॉफी अपने नाम की है। यहां पर हम आपको उन्हीं दो टीमों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बैक-टू-बैक टाइटल जीतने का कारनामा किया है।
बैक-टू-बैक IPL टाइटल जीतने वाली टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) यह कारनामा करने वाली पहली टीम बनी थी। उन्होंने सबसे पहले 2010 में ट्रॉफी अपने नाम की थी और उसके बाद 2011 में भी टाइटल अपने नाम किया था। बता दें, CSK ने 2010 में ट्रॉफी जीतने के बाद 2011 में और भी बेहतर प्रदर्शन किया था।
उन्होंने चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में RCB को 58 रनों से मात दी थी। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। जवाब में RCB को सिर्फ 147 रनों पर ही रोक दिया था। इसके बाद CSK 2012 के सीजन में भी फाइनल में पहुंच गई थी और उनके पास लगातार तीन टाइटल जीतने का मौका था, लेकिन उस बार वो फाइनल में KKR से हार गए थे।
मुंबई इंडियंस (2019, 2020)

CSK के बाद मुंबई इंडियंस (MI) ऐसी टीम है जिन्होंने लगातार दो बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम की है। उन्होंने 2019 और 2020 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। IPL 2019 का फाइनल अब तक के सबसे रोमांचक फाइनल में से एक था। उस सीजन फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात्र एक रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मैच में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149/8 का स्कोर बनाया था और जवाब में CSK को 148/7 पर रोक दिया था। इसके बाद 2020 के सीजन में भी मुंबई इंडियंस ने अपना वही फॉर्म बरकरार रखा। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी।
दिल्ली ने मुंबई को सिर्फ 157 रनों का टारगेट दिया था जिसे उन्होंने 18.4 ओवर में ही सिर्फ 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इसके बाद से अभी तक कोई भी टीम बैक-टू-बैक आईपीएल टाइटल नहीं जीत पाई है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.