Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

CSK से मिली हार के बाद क्या दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 से हो गई है बाहर? जानिए पूरा समीकरण

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :May 6, 2026 at 8:39 PM
Modified at :May 6, 2026 at 8:39 PM
CSK से हार के बाद क्या दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 से हो गई है बाहर? जानिए पूरा समीकरण

दिल्ली कैपिटल्स को अपने होम ग्राउंड में ही CSK के खिलाफ आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम सिर्फ 155 रन ही बना पाई और चेन्नई ने इस टारगेट को महज दो विकेट खोकर ही 15 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस तरह DC को अपने होम ग्राउंड में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने एक ऐसी पिच पर टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया, जहां शुरूआत में गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। नतीजा यह हुआ कि टीम ने पावरप्ले में ही केएल राहुल और पथुम निसांका के विकेट गंवा दिए। इसके बाद देखते ही देखते 69 रन तक आधी टीम पवेलियन में थी।

निचले क्रम में ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 और समीर रिजवी ने 40 रनों की अहम पारियां खेल टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, संजू सैमसन के नाबाद 87 और कार्तिक शर्मा के नाबाद 41 रनों की बदौलत CSK ने इस टारगेट को बेहद ही आसानी के साथ 17.3 ओवर में हासिल कर लिया।

CSK से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में जाने का समीकरण

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
Delhi Capitals appoint former Ireland all-rounder as new fielding coach for IPL 2026⁩
Delhi Capitals. (Image Source: BCCI)

CSK से मिली हार के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम ने अभी तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें चार मैचों में जीत मिली है और छह मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम आठ अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर मौजूद है। बता दें, अभी भी दिल्ली के चार मैच और बचे हुए हैं।

अगर टीम अपने बचे हुए सारे मैच जीत लेती है तो फिर उनके 16 अंक हो जाएंगे। आमतौर पर प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 16 प्वाइंट्स की जरूरत होती है। हालांकि, इसके लिए DC को अपना नेट रन रेट भी बेहतर रखना होगा।

अगर DC यहां से एक और मैच हार जाती है तो फिर उनके 14 ही अंक होंगे। तब भी वो प्लेऑफ में जा सकते हैं, लेकिन इस समय दिल्ली को अपनी जीत के साथ-साथ दूसरी टीमों की हार-जीत पर डिपेंड रहना होगा। वहीं टीम अगर एक से ज्यादा मैच हार जाती है तो फिर वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.