Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

कितने भारतीय रेसलर्स अब भी हैं WWE का हिस्सा? जानिए कंपनी का कड़वा सच

Published at :May 2, 2024 at 2:25 PM
Modified at :May 2, 2024 at 2:25 PM
Post Featured Image

Neeraj Sharma


भारतीय मूल के एक पूर्व WWE चैंपियन को हाल ही में कंपनी से निकाल दिया गया।

WWE दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी है, जिसने प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री पर 4 दशकों से दबदबा बनाया हुआ है। अब विंस मैकमैहन का युग खत्म हो चुका है और दुनिया के लगभग हर कोने में WWE अपनी पहुंच बना चुकी है। यहां कई देशों के रेसलर्स काम कर रहे हैं और हर समय कोई ना कोई स्टोरीलाइन चल रही होती है। यहां भारत के भी कई रेसलर्स काम कर चुके हैं, लेकिन हाल ही में कंपनी ने जिंदर महल, वीर महान और सांगा को रिलीज किया है।

क्या WWE में अब भी भारतीय रेसलर्स काम कर रहे हैं?

जैसे कि हमने आपको बताया कि WWE ने जिंदर महल, वीर महान, सांगा और गुरु राज को भी रिलीज कर दिया है, इसलिए फिलहाल यहां कोई भी भारतीय रेसलर काम नहीं कर रहा है। मैनेजमेंट ऑफिशियल्स ने किसी कारण का खुलासा नहीं किया है कि भारतीय रेसलर्स को क्यों निकाला गया है, लेकिन सांगा ने कहा था कि WWE न जाने किन कारणों से भारतीय रेसलर्स को आगे नहीं बढ़ाना चाहती। मगर कंपनी की प्राथमिकता भारतीय व्यूअरशिप को रिझाने की है।

सांगा ने कहा, “जो भी हुआ, वो अच्छे के लिए हुआ। जो भी हो रहा है, अच्छे के लिए हो रहा है और जो भी होगा वो सब अच्छे के लिए होगा। जब व्यूअरशिप की बात आती है तो आप भारत की ओर देखने लगते हैं। वहीं जब भारतीय रेसलर्स को पुश देने की बात आती है तो आप झिझकने लगते हैं।

फेसबुक, इंस्टाग्रायूट्यूब और टीवी ऑडियन्स हमेशा आपके लिए उपलब्ध है। न जाने क्या कारण हैं, वो चाहे क्रिएटिव टीम के साथ तालमेल ना होना या कोई और कारण भी हो सकता है। यहां हम उस देश की बात कर रहे हैं, जिसकी जनसंख्या 1.4 अरब है। यहां 1.4 अरब लोग हैं जो हमारे काम को सराहते हैं। ये सभी लोग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रेसलर्स को अच्छा करते देखना चाहते हैं, लेकिन आप उन्हें मौके नहीं देना चाहते।”

हालांकि WWE में फिलहाल कोई भारतीय रेसलर काम नहीं कर रहा है, लेकिन भारत के रेसलर्स का यहां काफी पुराना इतिहास रहा है। जिंदर महल और द ग्रेट खाली WWE चैंपियन बन चुके हैं। वहीं वीर महान और सांगा ने कई टॉप सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement