Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

AUS vs IND Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, चौथा टी20 मैच

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 5, 2025 at 9:05 PM (GMT+5:30)
Modified at :November 5, 2025 at 9:05 PM (GMT+5:30)
AUS vs IND Dream11 Prediction Today Match 4th T20I Australia vs India T20I series 2025

AUS vs IND के चौथे टी20 में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप जीत सकते हैं Dream11 में बड़ा इनाम।

भारत और ऑस्ट्रेलिया (AUS vs IND) के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर 2025 को क्वींसलैंड के करारा ओवल मैदान पर खेला जाएगा। तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पांच विकेट से जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया।

भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को निशाने पर लिया और टीम ने एकतरफा अंदाज में मैच अपने नाम किया। होबार्ट में टीम इंडिया ने बेहतर तालमेल दिखाया और अर्शदीप सिंह के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख पलट दिया।

अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत इस मुकाबले में भी आक्रामक खेल दिखाने उतरेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने घर में वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगा। करारा की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, इसलिए दोनों टीमों के बीच हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने की उम्मीद है।

AUS vs IND: मैच डिटेल्स

  • मैच: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत टी20 सीरीज 2025, चौथा टी20
  • तारीख: 6 नवंबर 2025, गुरुवार
  • समय: दोपहर 1:45 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान: करारा ओवल, क्वींसलैंड
Catch Every Update, Anytime, Anywhere

AUS vs IND: हेड टू हेड

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अब तक कुल 34 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत ने 21 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खाते में 12 जीत हैं। दो मुकाबले बिना परिणाम के समाप्त हुए हैं।

AUS vs IND: पिच रिपोर्ट

करारा ओवल की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन मानी जाती है। यहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को उछाल और बाउंस मिलेगा, जबकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी आसान होती जाएगी।

स्क्वायर बाउंड्री छोटी होने से तेज रन बनेंगे, जबकि स्ट्रेट बाउंड्री अपेक्षाकृत लंबी होगी। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है, इसलिए टॉस जीतकर गेंदबाजी करना अच्छा विकल्प रहेगा।

AUS vs IND: संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दूबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, शॉन एबॉट, एडम जैम्पा।

AUS vs IND Dream11 (टीम 1)

AUS vs IND Dream11 Team 1

विकेटकीपर: जोश इंग्लिस

बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, मिचेल मार्श, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव

ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, अक्षर पटेल

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

कप्तान की पहली पसंद: मार्कस स्टोइनिस || कप्तान की दूसरी पसंद: जोश इंग्लिस

उप कप्तान की पहली पसंद: मैथ्यू शॉर्ट || उप कप्तान की दूसरी पसंद: अर्शदीप सिंह

AUS vs IND Dream11 (टीम 2)

AUS vs IND Dream11 Team 2

विकेटकीपर: जोश इंग्लिस

बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, मिचेल मार्श, टिम डेविड, तिलक वर्मा

ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, मिचेल ओवन

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह

कप्तान की पहली पसंद: मिचेल मार्श || कप्तान की दूसरी पसंद: अभिषेक शर्मा

उप कप्तान की पहली पसंद: मार्कस स्टोइनिस || उप कप्तान की दूसरी पसंद: टिम डेविड

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.