Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टॉप 10 बल्लेबाज जिन्होंने IPL इतिहास में खेली हैं सबसे बड़ी पारियां

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 3, 2024 at 10:53 PM
Modified at :April 3, 2024 at 10:53 PM
टॉप 10 बल्लेबाज जिन्होंने IPL इतिहास में खेली हैं सबसे बड़ी पारियां

इस सूची में चार भारतीय खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

आईपीएल (IPL) इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उनके 11 साल पुराने इस रिकॉर्ड को आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है। आईपीएल के 17 सालों के इतिहास में अब तक सिर्फ 2 ही बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने 150 से अधिक रनों की पारियां खेली हैं। उनके अलावा अब तक कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका है।

आईपीएल के उद्धाटन संस्करण यानी आईपीएल 2008 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 158* रनों की शानदार पारी खेली थी, जो 2013 तक आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी थी। उनके इस रिकॉर्ड को 2013 में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने तोड़ा था, जो आज तक अटूट है। यहां हम आपको उन टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल (IPL) इतिहास में सबसे बड़ी पारियां खेली हैं।

ये हैं वो बल्लेबाज जिन्होंने IPL में खेली हैं सबसे बड़ी पारियां:

10. मुरली विजय – 127 रन:

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय ने आईपीएल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई में 56 गेंदों पर 8 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 127 रनों की शानदार पारी खेली थी। उस मुकाबले में उनकी टीम को 246/5 का स्कोर डिफेंड करते हुए 23 रनों से जीत हासिल हुई थी।

9. ऋषभ पंत – 128* रन:

Rishabh Pant, Delhi Daredevils
Rishabh Pant, Delhi Daredevils. (Image source: Twitter)

बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज और आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने दिल्ली में खेले गए आईपीएल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों पर 15 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 128* रनों की शानदार पारी खेली थी। उस मुकाबले में उनकी टीम को 187/5 का स्कोर डिफेंड करते हुए 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

8. क्रिस गेल – 128* रन:

Chris Gayle
Chris Gayle. (Image source: Twitter)

वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ दिल्ली में 62 गेंदों पर 7 चौकों और 13 छक्कों की मदद से 128* रनों की लाजवाब पारी खेली थी। उस मुकाबले में आरसीबी को 215/1 का स्कोर डिफेंड करते हुए 21 रनों से जीत हासिल हुई थी।

7. शुभमन गिल – 129 रन:

Shubman Gill
Shubman Gill. (Image Source: Twitter)

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के कप्तान और युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 60 गेंदों पर 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 129 रनों की शानदार पारी खेली थी। उस मुकाबले में उनकी टीम को 233/3 का स्कोर डिफेंड करते हुए 62 रनों से जीत हासिल हुई थी।

6. एबी डीविलियर्स – 129* रन:

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व करते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ बेंगलुरु में 52 गेंदों पर 10 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 129* रनों की शानदार पारी खेली थी। उस मुकाबले में आरसीबी को 248/3 का स्कोर डिफेंड करते हुए 144 रनों से जीत हासिल हुई थी।

5. केएल राहुल – 132* रन:

KL Rahul
KL Rahul. (Image source: Twitter)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 69 गेंदों पर 14 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 132* रनों की शानदार पारी खेली थी। उस मुकाबले में उनकी टीम को 206/3 का स्कोर डिफेंड करते हुए 97 रनों से जीत मिली थी।

4. एबी डी विलियर्स – 132* रन:

AB de Villiers
AB de Villiers. (Image source: Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने आईपीएल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 59 गेंदों पर 19 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 138* रनों की शानदार पारी खेली थी। उस मुकाबले में आरसीबी को 235/1 का स्कोर डिफेंड करते हुए 39 रनों से जीत हासिल हुई थी।

3. क्विंटन डी कॉक – 140* रन:

Quinton de Kock
Quinton de Kock. (Image source: Twitter)

आईपीएल इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के नाम दर्ज है। उन्होंने आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 70 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 140* रनों की शानदार पारी खेली थी। इस मुकाबले में उनकी टीम को 210/0 का स्कोर डिफेंड करते हुए 2 रनों से जीत हासिल हुई थी।

2. ब्रेंडन मैक्कुलम – 158* रन:

Brendon McCullum
Brendon McCullum. (Image source: Twitter)

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम ने आईपीएल इतिहास के पहले ही मैच में एक शानदार पारी खेलकर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान इस टूर्नामेंट की तरफ़ खींचा था। उन्होंने 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए आईपीएल के पहले ही मुकाबले में 73 गेंदों पर 10 चौकों और 13 छक्कों की मदद से 158* रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। वर्तमान समय में यह आईपीएल इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है। उस मुकाबले में उनकी टीम को 222/3 का स्कोर डिफेंड करते हुए 140 रनों से जीत हासिल हुई थी।

1. क्रिस गेल – 175* रन:

Chris Gayle

वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। यह आईपीएल ही नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट इतिहास की भी सबसे बड़ी पारी है। गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बेंगलुरु में 66 गेंदों पर 13 चौकों और 17 छक्कों की मदद से 175* रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। उन्होंने उस मुकाबले में टी20 क्रिकेट का सबसे तेज (30 गेंदों में) शतक जड़ने का कारनामा भी किया था। उस मुकाबले में आरसीबी को 263/5 का स्कोर डिफेंड करते हुए 130 रनों से जीत हासिल हुई थी।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.