Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL के हर सीजन में पहला शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :June 1, 2026 at 4:56 PM
Modified at :June 1, 2026 at 7:54 PM
IPL के हर सीजन में पहला शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा बार ये कारनामा किया है।

आईपीएल (IPL) की चमक-धमक और चौकों-छक्कों की बरसात के बीच शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक मील का पत्थर होता है। लेकिन सीजन का पहला शतक लगाना एक ऐसी उपलब्धि है, जो न केवल उस खिलाड़ी का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा देती है, बल्कि आने वाले मैचों के लिए एक हाई-वोल्टेज टोन भी सेट कर देती है।

2008 में जब इस लीग का आगाज हुआ था, तब से लेकर आज तक हर साल कोई न कोई ऐसा सूरमा जरूर उभरा है, जिसने अपनी तूफानी पारी से टूर्नामेंट के शुरुआती हफ्तों में ही तहलका मचा दिया।

दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्होंने कई बार ये कारनामा किया है। राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स तक का सफर तय करने वाले संजू सैमसन ने इस मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। वहीं विराट कोहली और ब्रेंडन मैकुलम जैसे दिग्गजों ने भी अपनी क्लास दिखाई है।

आइए, 2008 से लेकर 2026 तक के उन सभी खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने आईपीएल के हर सीजन में सबसे पहला शतक बनाने का गौरव हासिल किया है।

ये हैं IPL के हर सीजन में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज-

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

साल 2008 – ब्रेंडन मैकुलम:

आईपीएल इतिहास का सबसे पहला शतक कोलकाता नाइट राइडर्स के ब्रेंडन मैकुलम ने जड़ा था। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में मात्र 73 गेंदों पर नाबाद 158 रन बनाए थे।

साल 2009 – एबी डीविलियर्स:

जब आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में खेला गया, तब दिल्ली डेयरडेविल्स के तरफ से खेलते हुए एबी डीविलियर्स ने सीजन का पहला शतक लगाया था। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डरबन में मैच नंबर 9 में 54 गेंदों पर 105* रनों की पारी खेली थी।

साल 2010 – यूसुफ पठान:

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच नंबर 2 में मात्र 37 गेंदों पर 100 रन पूरे किए थे। यह पारी मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आई थी।

साल 2011 – पॉल वल्थाटी:

किंग्स XI पंजाब के पॉल वल्थाटी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मोहाली में मैच नंबर 9 के दौरान 63 गेंदों पर नाबाद 120 रन बनाकर सबको चौंका दिया था।

साल 2012 – अजिंक्य रहाणे:

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए अजिंक्य रहाणे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्ही के होमग्राउंड में 60 गेंदों पर नाबाद 103 रनों की शानदार पारी खेली थी।

साल 2013 – शेन वॉटसन:

राजस्थान रॉयल्स के शेन वॉटसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मैच नंबर 30 में 61 गेंदों पर 101 रन बनाए थे।

साल 2014 – लेंडल सिमंस:

मुंबई इंडियंस के लेंडल सिमंस ने सीजन के 47वें मैच में पंजाब के खिलाफ मोहाली के मैदान पर 61 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे।

साल 2015 – ब्रेंडन मैकुलम:

मैकुलम ने एक बार फिर यह कारनामा किया, लेकिन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से खेलते हुए। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ मैच नंबर 4 में 56 गेंदों पर 100* रन बनाए थे।

साल 2016 – क्विंटन डी कॉक:

दिल्ली डेयरडेविल्स के क्विंटन डी कॉक ने बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच नंबर 10 में 51 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली थी।

साल 2017 – संजू सैमसन:

संजू सैमसन ने दिल्ली के लिए खेलते हुए राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ मैच नंबर 9 में 63 गेंदों पर 102 रन बनाए थे, जो उस सीजन का पहला शतक था।

साल 2018 – क्रिस गेल:

किंग्स XI पंजाब के लिए खेलते हुए ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मोहाली में मैच नंबर 16 के दौरान 63 गेंदों पर 104* रन जड़े थे।

साल 2019 – संजू सैमसन:

संजू सैमसन ने दूसरी बार इस उपलब्धि को छुआ। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए हैदराबाद के खिलाफ मैच नंबर 8 में 55 गेंदों पर 102* रन बनाए।

साल 2020 – केएल राहुल:

दुबई में खेले गए इस सीजन में पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने RCB के खिलाफ मैच नंबर 6 में मात्र 69 गेंदों पर नाबाद 132 रनों की विशाल पारी खेली थी।

साल 2021 – संजू सैमसन:

Sanju Samson, RR, IPL 2025
Sanju Samson. (Image Source: IPL)

संजू सैमसन ने तीसरी बार सीजन का पहला शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने वानखेड़े में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नंबर 4 में 63 गेंदों पर 119 रन बनाए थे।

साल 2022 – जोस बटलर:

राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच नंबर 9 में डीवाई पाटिल स्टेडियम में 68 गेंदों पर 100 रन पूरे किए थे।

साल 2023 – हैरी ब्रूक:

सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रूक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मैच नंबर 19 में 55 गेंदों पर 100* रनों की पारी खेली थी।

साल 2024 – विराट कोहली:

List of records broken by Virat Kohli after his fifty in RCB vs GT clash of IPL 2026
Virat Kohli (Credits: BCCI/IPL)

किंग विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में मैच नंबर 19 में 72 गेंदों पर नाबाद 113 रन बनाकर इस सीजन की पहली सेंचुरी अपने नाम की थी।

साल 2025 – ईशान किशन:

Ishan Kishan
Ishan Kishan. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच नंबर 2 में 61 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए और सीजन का पहला शतक लगाया।

साल 2026 – संजू सैमसन:

साल 2026 में संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नंबर 18 में 58 गेंदों पर नाबाद 115 रन बनाए थे। बता दें, ये चौथा ऐसा मौका था, जब संजू ने सीजन की पहली सेंचुरी जड़ी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.