Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 8, 2026 at 10:34 PM
Modified at :March 8, 2026 at 10:34 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा किया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए छक्कों की झड़ी लगा दी। कई मुकाबलों में एक ओवर ने पूरा मैच पलट दिया और बड़े शॉट्स ने टीम को अहम बढ़त दिलाई।

आंकड़ों पर नजर डालें तो कुछ बल्लेबाज ऐसे रहे, जिन्होंने अपनी पारियों के दौरान लगातार गेंद को स्टैंड्स में भेजा। उनके इन छक्कों का असर सिर्फ निजी रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि टीम के सफर पर भी साफ दिखाई दिया। तो चलिए यहां सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं।

ये हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-

5. ईशान किशन (भारत) – 18 छक्के

Top 5 batsmen with most sixes in T20 World Cup 2026 ft. Ishan Kishan
Ishan Kishan. (Photo by Robert Cianflone/Getty Images)

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल के बाद इस सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। किशन ने 9 मैचों की 9 पारियों में 18 छक्के जड़ने का कारनामा किया।

4. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) – 18 छक्के

Sahibzada Farhan Ullah of Pakistan celebrates after scoring a fifty during the Super Four match of the DP World Asia Cup 2025 between India and Pakistan at the Dubai International Stadium, Dubai, United Arab Emirates, on 21 September 2025.
Sahibzada Farhan. (Image Source: Deepak Malik / CREIMAS for Asian Cricket Council)

साहिबजादा फरहान ने 7 मैचों की 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 18 छक्के जड़े। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 383 रन बनाए और एक टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

फरहान की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान सुपर 8 तक पहुंचा। हालांकि, सुपर 8 में एक हार और एक नो रिजल्ट के चलते उनकी टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी।

3. शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज) – 19 छक्के

Shimron Hetmyer
Shimron Hetmyer. (Image Source: ICC)

शिमरोन हेटमायर ने 7 मैचों की 7 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 19 छक्के लगाए। हेटमायर ने इस टूर्नामेंट 186.46 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने कई मैचों में तेज स्कोर बनाया और टीम सुपर 8 तक पहुंची।

2. फिन ऐलन – 20 छक्के

Finn Allen New Zealand
Finn Allen. (Image Source: Twitter)

फिन ऐलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9 मैचों की 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 20 छक्के लगाए हैं। ऐलन ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी 33 गेंदों पर 100* रनों की पारी में 8 छक्के लगाकर इस मामले में शिमरोन हेटमायर (2026 में 19 छक्के) और साहिबजादा फरहान (18 छक्के) को पीछे छोड़ा।

1. संजू सैमसन (भारत) – 24 छक्के

IND vs ENG: How did Sanju Samson fare in semi-final of T20 World Cup 2026 against England?
Sanju Samson (Credits: Getty Images)

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले के बाद इस सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं। संजू ने फाइनल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके ना सिर्फ इस सूची में पहला स्थान हासिल किया, बल्कि भारत को भी फाइनल में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बता दें सैमसन ने 5 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 छक्के जड़ने का कारनामा किया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए हैं?

संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 24 छक्के लगाए हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.