Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL में दो बार ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 28, 2024 at 1:15 PM
Modified at :May 28, 2024 at 1:15 PM
IPL में दो बार ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

IPL 2024 में विराट कोहली ने दूसरी बार ऑरेंज कैप जीता।

आईपीएल (IPL 2024) का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच (KKR vs SRH) खेला गया, जिसमें KKR ने 57 गेंदें बाकी रहते हुए 8 विकेट से एक आसान जीत दर्ज की और तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती। इस सीजन ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी विजेता या उपविजेता टीमों का हिस्सा नहीं रहे। बेहद कम बार ऐसा होता है, जब ऑरेंज कैप या पर्पल कैप में से कोई एक अवॉर्ड जीतने वाला खिलाड़ी विजेता या उपविजेता टीम का हिस्सा ना रहा हो।

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली को ऑरेंज कैप से सम्मानित किया। इस सीजन उनकी ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अवॉर्ड कलेक्ट किया। कोहली ने इस सीजन सबसे ज्यादा (741) रन बनाए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विराट कोहली ने आईपीएल में दूसरी बार ऑरेंज कैप जीता है। यहां हम आपको उन 3 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल में दो बार ऑरेंज कैप जीता है।

3. क्रिस गेल (2011 और 2012)

Chris Gayle
Chris Gayle. (Image source: Getty)

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल आईपीएल में दो बार ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने आईपीएल 2011 और 2012 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। गेल ने आईपीएल 2011 में 608 रन और 2012 में 733 रन बनाए थे। बता दें कि, क्रिस गेल आईपीएल में लगातार दो सीजन ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं।

2. डेविड वॉर्नर (2015 और 2019)

David Warner
David Warner. (Image source: Getty)

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईपीएल इतिहास के दूसरे ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने दो बार ऑरेंज कैप जीता था। उन्होंने 2019 में अपना दूसरा ऑरेंज कैप जीतकर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। बता दें कि, वॉर्नर ने आईपीएल 2015 में 562 रनों के साथ और 2019 में 692 रनों के साथ ऑरेंज कैप जीता था।

बता दें इन दोनों ही सीजन के दौरान वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे। यह भी बता दें कि, आईपीएल 2016 में जब सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना पहला और एकमात्र आईपीएल का खिताब जीता था, तो उस सीजन वॉर्नर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

1. विराट कोहली (2016 और 2024*)

Virat Kohli, RCB, IPL 2024,
Virat Kohli. (Image Source: BCCI)

साल 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे विराट कोहली आईपीएल में दो बार ऑरेंज कप जीतने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व करते हुए 973 रनों के साथ ऑरेंज कैप अपने नाम किया था, जबकि 2024 में भी उन्होंने आरसीबी की ओर से खेलते हुए 741 रनों के साथ ऑरेंज कैप जीता है।

बता दें कि, विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने आईपीएल 2016 में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था, जिसे अब तक कोई नहीं तोड़ सका है। इतना ही नहीं, एक टीम की ओर से सबसे ज्यादा मैच और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.