Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

WTC इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पांच बल्लेबाज

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :September 3, 2024 at 5:21 PM (GMT+5:30)
Modified at :September 3, 2024 at 5:21 PM (GMT+5:30)
WTC इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पांच बल्लेबाज

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी WTC में अब तक कई शतक जड़े हैं।

टेस्ट क्रिकेट को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) ने काफी रोचक बना दिया है। आईसीसी ने जब से 2019 में टेस्ट क्रिकेट में जान फूंकने के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की है, इसके बाद इस फॉर्मेट को लेकर खिलाड़ियों के साथ ही फैंस के मन में भी रोमांच पैदा हो गया है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के आगाज होने के बाद से ऐसे कईं बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपनी बड़ी-बड़ी पारियों खेलकर अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया है।

टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के लिए शतक बनाना बहुत ही खास और यादगार उपलब्धि होती है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के भी पिछले 5 साल के इतिहास में बल्लेबाजों के बल्ले से खूब शतक निकले हैं। जिसमें से कुछ बल्लेबाजों ने तो शतकों की झड़ी लगाई है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 9 शतक

Steve Smith Australia test cricket
Steve Smith. (Image Source: CricketAustralia)

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का नाम अलग ही रहा है। इस कंगारू बल्लेबाज ने अपने करियर में जबरदस्त प्रदर्शन कर टेस्ट के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक साबित हुए हैं। स्टीव स्मिथ ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी कमाल का प्रदर्शन किया है।

स्मिथ ने इस टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान बहुत ही कमाल का योगदान दिया है। स्मिथ ने इस टूर्नामेंट में 45 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 9 बार वो सैकड़े को पार करने में कामयाब रहे। इस दौरान स्मिथ की बात करें तो उनका सबसे बड़ा स्कोर 211 रन का रहा।

4. रोहित शर्मा (भारत)- 9 शतक

Rohit Sharma India test
Rohit Sharma. (Image Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आज के दौर के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। रोहित शर्मा ने ना सिर्फ लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट बल्कि उन्होंने टेस्ट में भी अपनी बल्लेबाजी से अलग ही पहचान बनायी है। रोहित शर्मा ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान 2019 से अब तक उन्होंने 32 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 9 शतक लगाए। इस दौरान हिटमैन का अपना बेस्ट टेस्ट स्कोर 212 रन का रहा।

3. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 10 शतक

Kane Williamson test cricket
Kane Williamson. (Image Source: Twitter)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन कीवी क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। केन विलियमसन ने वैसे तो अपने पूरे टेस्ट करियर में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन खासकर उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के बाद भी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। इस दिग्गज बल्लेबाज ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 23 टेस्ट मैच में ही 10 शतक जड़े हैं। विलियमसन ने अपने इस सफर के दौरान 251 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली है।

2. मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया)- 11 शतक

Marnus Labuschagne
Marnus Labuschagne. (Image Source: BCCI)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन पिछले कुछ सालों से उनके साथी बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ से भी बेहतर साबित हुए हैं। मार्नस लाबुशेन ने टेस्ट फॉर्मेट में जबरदस्त दमखम दिखाया है। लाबुशेन ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2019 से 2024 में अब तक कुल 45 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11 शतक बनाएं हैं। इस कंगारू बल्लेबाज ने इस दौरान अपनी सबसे बेस्ट टेस्ट पारी 215 रन की खेली है।

1. जो रूट (इंग्लैंड)- 15 शतक

Joe Root
Joe Root. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफलतम बल्लेबाज है। इस इंग्लिश बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर में खास मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एकतरफा अंदाज में राज जमाया हुआ है। जो रूट के नाम इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक हैं। उन्होंने 2019 से अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 57 टेस्ट में 15 शतक जड़े हैं। इस दौरान रूट का उच्चतम स्कोर 228 रन का रहा है।

For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.